उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रयागराज में 220 बेड के कोविड अस्पताल और प्रदेश की प्रथम COBAS-6800 लैब का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन भी मौजूद रहे
इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि,”उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान 2 एम्स, 6 सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ब्लॉक की स्थापना और 29 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है।”
