बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार के बीच आज मेगा रैलियों का दौर है। एक तरफ जहां एनडीए के सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी आज अपनी पहली रैली करेंगे वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से राहुल गांधी भी आज से अपने चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। दिलचस्प यह है कि आज दोनो बड़े नेता एक ही जिले में होंगे।
मोदी के बिहार आगमन के बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। चिराग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लिखा,’आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे आदरणीय नीतीश कुमार जी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।आदरणीय अमित शाह जी के भी कह देने के बाद कि लोजपा बिहार चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं है,नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई।अभी और प्रमाणपत्र चाहिए।आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का स्वागत है।’
आपको बता दें कि चिराग जहां एनडीए से अलग होने के बाद लगातार कहते रहे हैं कि उन्हें नीतीश कुमार और जदयू की सरकार और उसकी असफलता से दिक्कत है जबकि बीजेपी के साथ वह गठबंधन में हैं। हालांकि बीजेपी ने चिराग को पीएम की तस्वीर का प्रयोग करने से मना किया था और बीजेपी के नेता लगातार लोजपा पर बीजेपी के स्टैंड को लेकर सफाई देते रहे हैं। माना जाता है कि बीजेपी की यह सफाई नीतीश के दबाव में है और अब चिराग ने इसी पर यह बयान दिया है।
तेजस्वी ने कहा नीतीश के कार्यकाल में हुए 30 हजार करोड़ के घोटाले, नाम भी बताए
तेजस्वी ने बताया कहाँ से लाएंगे 10 लाख रोजगार के लिए बजट, नीतीश से कहा- मर्यादा बनाए रखें
तेजस्वी-नीतीश कल दिखे साथ, आज हो रही बहस की बात, तेजस्वी बोले-
