‘आइटम’ वाले बयान पर राहुल गाँधी और कमलनाथ आमने-सामने, कमलनाथ बोले माफ़ी क्यों मांगू

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान पर अब राहुल गाँधी और कमलनाथ आमने-सामने आ गए है. राहुल गाँधी ने इस बयान को लेकर जहां नाराज़गी जताई है वहीँ कमलनाथ ने अपने बयान पर माफ़ी मांगने से साफ़ इंकार कर दिया है.

आज एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गाँधी ने कहा “कमलनाथ जी मेरी पार्टी से है पर मैं इस तरह के बयान का समर्थन नहीं करता. जिस तरह की भाषण का उन्होंने इस्तेमाल किया है वह सही नहीं है. हमें महिलाओं की इज़्ज़त करनी चाहिए. हमें उनका सम्म्मान करना चाहिए.”

वही दूसरी ओर कमलनाथ ने राहुल गाँधी के बयान पर टिपण्णी करते हुए कहा “यह राहुल जी की राय है. उनको जैसे समझाया गया मैंने किस सन्दर्भ में कहा था. इसमें और कुछ समझाने की आवश्यकता नहीं है.”

इमरती देवी से माफ़ी मांगने के मुद्दे पर कमलनाथ ने कहा “मैं क्यों माफ़ी मागूंगा, मेरा लक्ष्य नहीं था किसी को अपमानित करना। कोई इससे अपमानित महसूस करता है तो मुझे खेद है.”

आपको बतादें की मध्य प्रदेश में डबरा सीट पर उप-चुनाव होना है. इमरती देवी बीजेपी की प्रत्याशी है. कमलनाथ कांग्रेस के उमीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. वहाँ पर उन्होंने इमारदेति देवी को ‘आइटम’ कहा था जिसपर यह सियासी घमासान मचा हुआ है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल कमलनाथ के इस बयान के विरोध में धरना भी दिया था.

एमपी उपचुनाव: कमलनाथ के बाद बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, कांग्रेस की पत्नी को कहा ‘र**’, वीडियो हुआ वायरल

कमलनाथ के बिगड़े बोल पर मचा सियासी घमासान, मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे मौन प्रदर्शन, सिंधिया इंदौर में देंगे धरना

घुटनों पर बैठे शिवराज तो कमलनाथ ने दी सलाह, कहा- ऐसा करते तो घुटने टेकने की जरूरत नही पड़ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *