पीएम मोदी आज 6 बजे देंगे राष्ट्र के नाम संबोधन, पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश के नाम संबोधन जारी करेंगे। पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में किए गए ट्वीट के माध्यम से दी है। हालांकि यह स्पष्ट अभी नही हो सका है कि राष्ट्र के नाम पीएम के इस संबोधन पर किस मुद्दे पर पीएम बोलेंगे। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस और आगामी त्योहारों को देखते हुए पीएम इन्ही बातों पर अपना संबोधन दे सकते हैं।

आपको बता दें कि भारत मे कोरोना वायरस की शुरुआत से लेकर अभी तक पीएम नरेन्द्र मोदी तीन बार इसी मुद्दे पर राष्ट्र के नाम संबोधन दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पहले जहां लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की थी वहीं बाद में लॉकडाउन लगाने की घोषणा भी की थी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्दी के मौसम में कोरोना का प्रकोप बढ़ सकता है साथ ही त्यौहार और बिहार विधानसभा के चुनाव भी हैं। ऐसे में पीएम लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *