आदित्यनाथ के लव जिहाद पर कानून बनाने की बात पर ओवैसी का पलटवार, BJP-RSS मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाती है

बीते 26 अक्टूबर को हरयाणा के फरीदाबाद में हुए निकिता हत्याकांड ने देश में लव जिहाद के मुद्दे को फिर से हवा देदी है. देश भर में लव जिहाद को लेकर राजनीति फिर से गर्मा गई है. एक और जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग की है वहीँ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने BJP-RSS पर देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है.

बिहार के कटिहार में एक चुनावी सभा को सम्भोदित करते हुए ओवैसी ने कहा की योगी आदित्यनाथ आर्टिकल 21 का हवाला दे रहे है. पहले उन्हें इस बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए की यह आर्टिकल है क्या. अगर उन्हें कानून समझ नहीं आता तो किसी कानून के जानकार से यह समाज लेना चाहिए. उसके बाद इसके ऊपर टिपण्णी करनी चाहिए.

ओवैसी ने आगे कहा की योगी लव जिहाद की बात करते है मगर BJP-RSS ही सबसे ज्यादा धार्मिक हिंसा फैलाती है. वह मुसलमानो के खिलाफ ज़हर घोलने के काम करते है. उन्होंने आगे कहा “बीजेपी-आरएसएस एक मंसूबाबंद तरीके से मुसलमानों के खिलाफ कुछ न कुछ कहते रहते हैं. जिससे मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़कायी जाए. जब कोरोना चल रहा था तब तब्लीगी जिहाद कहा, कोर्ट ने उसको झूठ बताया, फिर upsc जिहाद कहा. सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया दिया क्या है सच्चाई क्या है.”

ओवैसी ने यह भी कहा की बीजेपी को पता है की वह इस बार बिहार में चुनाव हारने वाली है. उसकी दाल इस बार बिहार में नहीं गलने वाली है इसलिए वह नफरत की राजनीति करने पर लगी है. वह मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है इसलिए यह मुद्दे उठा रही है. 

लव जिहाद पर बोले योगी- नही सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी

लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर योगी सख्त, कहा-धोखा दिया तो बख्शेंगे नही असम के

शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा का बड़ा ऐलान, बंद होंगे सरकारी मदरसे, लव-जिहाद पर भी खुल कर बोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *