महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को हुआ कोरोना, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की कोरोना पॉजिटिव हो गए है. यह जानकारी उन्होंने खुद अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल पर दी. उन्होंने बताया की उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनकी तबियत फिलहाल ठीक है. एहतियातन तौर पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. मैं जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा.

पिछले 3-4 दिनों से अजित पवार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे मीडिया में तैर रही थी मगर किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं थ. आज सभी अटकलों पर विराम लगते हुए अजित पवार ने खुद ही अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जारी कर दी.

हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उन्होंने भी ट्वीट कर बताया था की उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.

आपको बतादें की पूरे देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले है. महाराष्ट्र में अब तक 16 लाख 45 हज़ार से ज्यादा मामले आ चुके है जिसमें से 14 लाख 60 हज़ार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके है और 43 हज़ार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *