हाथरस मामले में विपक्ष के रवैये पर बोले योगी-गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरों को पहचानिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। हम किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।  सीएम योगी ने बुधवार को उन्नाव के बांगरमऊ सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद के दौरान ये बातें कहीं।

योगी आदित्यनाथ ने आगे बोलते हुए कहा,”वादों, झूठे नारों, जाति, क्षेत्र, मत और मज़हब के आधार पर समाज को बांटने वाले लोग आज भी अपनी उस विभाजनकारी मानसिकता से बाज नहीं आ रहे हैं।

आज भी विभाजन की वो मानसिकता उनके मनोमस्तिष्क पर पीढ़ी-दर-पीढ़ी उसी रूप में हावी हो रही है।इसलिए विकास उनको अच्छा नहीं लग रहा है।

और इसलिए वो षड्यंत्र पर षड्यंत्र रचते जा रहे हैं। एक गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरों को पहचानिए, देश और समाज के लिए कितनी विकृत सोच के साथ ये काम कर रहे हैं।”


सीएम ने कहा कि हम किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। सभी साजिशकर्ता बेनकाब होंगे। उन्होंने कहा कि सजिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

जो लोग समाज के माहौल को खराब करके समाज में जातिय द्वेष पैदा करके, अराजकता पैदा करके विकास कार्य अवरुद्ध करना चाहते हैं लेकिन विकास अवरुद्ध नहीं होगा।

हाथरस केस में सीएम योगी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, पढ़े

हाथरस मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना को लिया आड़े हाथों, कहा “मुँह में दही जम गया है क्या?”

योगी के मंत्री बोले- हाथरस तो बहाना है, यूपी में दंगे की साजिश है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *