भारत की राजनीति में भूचाल मचाने वाली एक खबर आज शाम को टेलीविजन पर ब्रेकिंग न्यूज़ बने धड़ाधड़ दौड़ रही थी। यह खबर सुदूर विदेशी जमीन से आई। यह खबर पुरानी थी लेकिन आज के ताजा माहौल में उसकी अहमियत उस बासी रोटी से ज्यादा थी जो किसी भूखे का सहारा चार दिन बाद भी बनने की कुव्वत रखती है। खैर, यह खबर थी 2014 लोकसभा चुनावों से और बीजेपी से जुड़ी हुई। इस खबर के मुताबिक एक हैकर ने ब्रिटेन में बैठ कर यह दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के लिए उसने ईवीएम हैक की थी। यह नतीजे बीजेपी के पक्ष में रहे। उसने दावा यह भी किया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान उसने आम आदमी पार्टी के लिए ईवीएम हैक की थी। दावे के मुताबिक बीजेपी के बड़े नेता गोपीनाथ मुंडे ने इस काम के लिए उनसे संपर्क किया था। हैकर के बयान के मुताबिक इसी वजह से शायद गोपीनाथ मुंडे की तथाकथित हत्या हो गई?
भारत में मोदी से हारी कांग्रेस तो लंदन में रची ईवीएम हैक की साजिश, पढ़ें


