राजस्थान के अलवर में 45 वर्षीय महिला से गैंगरेप, 6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम, दो गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा पुलिस स्टेशन इलाके में एक 45 वर्षीय महिला से गैंगरेप का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। छह में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


ख़बरों के मुताबिक हैवानियत भरी इस घटना में आरोपियों ने महिला के भांजे के सामने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने भांजे के साथ अपने भाई के घर से लौट रही थी तभी सुनसान इलाके से गुजरते हुए आरोपियों ने महिला को घेर लिया और इस घटना को अंजाम दिया। घटना का वीडियो बनाते हुए आरोपियों ने मुंह बंद करने की धमकी दी थी। यह मामला तब सामने आया जब आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और जानकारी रिश्तेदारों तक पहुंची। इसके बाद इस मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *