कोरोना काल मे बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करें। हालांकि बढ़ते चुनावी शोर में कोरोना कोई मुद्दा नही है। भीड़ लगाने की होड़ साफ नजर आ रही है।
आज एक बार फिर आयोग ने दलों से कोरोना प्रोटोकाल को लेकर सख्ती बरतने की हिदायत जारी की हालांकि असर अब भी नजर नही आ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
शहनवाज हुसैन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,’मैं कुछ कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आया था। उसके बाद मैंने अपना भी कोविड-19 टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है, कृपया वो सरकार के कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें।’
