अमिताभ को अब पसंद नहीं है ‘कमला’, रद्द किया अग्रीमेंट, लौटाई फीस

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन के दिन एक पान मसाला ब्रैंड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। इसके पीछे उन्होंने वजह भी दी और कहा है कि उन्हें पता नहीं था यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है।

महानायक को एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन द्वारा विज्ञापन अभियान से खुद को वापस लेने का अनुरोध किया गया था। अनुरोध में कहा गया था कि यह युवाओं को तंबाकू का आदी बनने से रोकेगा।

फैंस भी उनके इस कॉन्ट्रैक्ट की आलोचना कर रहे थे। अब उनकी तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि महानायक ने इस ब्रैंड से खुद को अलग कर लिया है। स्टेटमेंट में लिखकर जारी किया गया ”इस विज्ञापन के प्रसारण के कुछ दिन बाद बच्चन ने ब्रैंड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इससे अलग हो गए।

बच्चन जब इस ब्रैंड से जुड़े थे तो उन्हें पता नहीं था कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित उत्पाद से संबंधित विज्ञापन के तहत आता है।”  पोस्ट में यह भी बताया गया कि बच्चन ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के प्रचार के लिए मिली राशि को भी वापस कर दिया।

पिछले महीने एक गैर सरकारी संगठन ‘राष्ट्रीय तंबाकू उन्मून संगठन’ (नोट) ने बच्चन से अपील की थी कि वह पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों का हिस्सा न बनें। इससे पहले, अमिताभ बच्चन और राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन संगठन के अध्यक्ष शेखर साल्कर को एक पत्र लिखा गया था जिसमें कहा गया था कि पान मसाला नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

इसमें यह भी कहा गया है कि चूंकि बिग बी पल्स पोलियो अभियान के लिए सरकारी ब्रांड एंबेसडर हैं, इसलिए उन्हें पान मसाला विज्ञापनों को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *