कोरोना मामले में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक, अधिकारीयों के हाथ-पैर फूले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर को अटल टनल का उदघाटन किया था. इसके लिए वह हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे. मगर अब एक खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक हिमाचल सरकार से प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चूक हो गई है.

अटल टनल के उदघाटन के समय प्रंधानमंत्री मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया भी उपस्थित थे और मोदी के काफी नज़दीक भी खड़े थे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया हाल ही में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के संपर्क में आये थे जो कोरोना से संक्रमित पाए गए है.

सुरेंद्र शौरी की कोरोना रिपोर्ट 2 अक्टूबर को ही स्वास्थ्य विभाग के पास आ गई थी मगर उसके बाद भी जयराम ठाकुर और मंत्री राकेश पठानिया को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिया गया. इस खबर के बाहर आने के साथ ही हिमाचल प्रदेश के अधिकारीयों के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारीयों के भी हाथ पैर फूल गए है.

ये खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री राकेश पठानिया ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है मगर प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी तक इसके ऊपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *