चीन ने पहली बार माना, गलवान वैली झड़प के दौरान मारे गए थे चीनी सैनिक, पढ़ें

लद्दाख में भारत चीन सीमा पर तनाव और संसद के दोनों सदन में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कड़े बयानों के बीच चीन ने पहली बार यह माना है कि लद्दाख की गलवान वैली में हुई भारत-चीनी सैनिकों की झड़प में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। लगभग 3 महीने के अंतराल में यह पहली बार है जब चीन की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के एडिटर ने माना है कि गलवान वैली में चीनी सेना को काफी नुकसान पहुंचा था। ग्लोबल टाइम्स के एडिटर ने अपने दो ट्वीट्स के माध्यम से चीन को हुए नुकसान की बात कबूल की है। आपको बता दें कि ग्लोबल टाइम्स चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र  है।
ग्लोबल टाइम्स की एडिटर इन चीफ हू झिजिन ने भारतीय रक्षा मंत्री के एक ट्वीट को शेयर करते हुए इसे फेक बताया और फिर लिखा,” जहां तक मुझे पता है गलवान घाटी में मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या झड़प में मारे गए 20 भारतीय सैनिकों से कम थी। इस दौरान भारत ने किसी चीनी सैनिक को बंदी नही बनाया था बल्कि चीनी सैनिकों ने भारतीयों को बंदी बनाया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *