प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी वी नरसिम्‍हा राव की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्‍हा राव जी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। राष्ट्र-विकास में उनके भरपूर योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्हें असाधारण ज्ञान और मेधा का वरदान मिला था।

पिछले वर्ष जून में मैंने #मन की बात के दौरान उनके बारे में जो कहा था, उसे साझा कर रहा हूं।”

Source: PIB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *