चेन्नई सुपरकिंग्स के खराब प्रदर्शन पर भड़के ट्रोल्स ने की घटिया हरकत, जानें

सोशल मीडिया पर आज के समय कब क्या और क्यों चर्चा शुरू हो जाये और देखते ही देखते ट्रेंड में आ जाए यह कहना मुश्किल है। अभी ज्यादा वक्त नही बीता जब इसी सोशल मीडिया की मदद से दिल्ली के मालवीयनगर में एक ढाबा चलाने वाले बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी लौटी थी।

तब सोशल मीडिया की ताकत का अंदाज़ा हुआ और साथ ही यह भी साबित हुआ कि अगर इसका सही और अच्छा प्रयोग किया जाए तो यह जरूरतमंद लोगों के जीवन को बदल सकता है।


हालांकि महज दो दिन के अंदर इसी सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ऐसी हरकत की है जिसे जान आपका सिर शर्म से झुक जाएगा। दरअसल यूएई में जारी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लगातार जारी खराब प्रदर्शन से कुछ लोग इतने खफा हुए की घिनौनी हरकत कर बैठे।

इन लोगों ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पांच वर्षीय बेटी से रेप करने की धमकी दे डाली। इसके अलावा गालियों का भी प्रयोग किया गया। अब इस मुद्दे पर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।


आपको बता दें कि 3 बार की चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर का इस सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। चेन्नई आईपीएल के 13वें सीजन में अभी तक 6 मैच खेल चुकी है, जिनमें से उन्हें सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी सीएसके छठवें नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *