अबसे थोड़ी देर बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अपनी अंतिम यात्रा के लिए निकलेंगे. उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित उनके घर कृष्णा पूरी से दीघा घाट पहुंचेगा. यहाँ पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान 12:30 बजे उन्हें मुखाग्नि देंगे.
रामविलास पासवान के चाहने वालों की भारी भीड़ इस समय इनके घर के सामने डेरा जमाये हुए है.
वहीं आज सुबह-सुबह रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी भी उनके अंतिम दर्शनों के लिए पटना पहुंची. रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर देखते ही वह फूट फूट कर रोने लगी. यह देख वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए.
इससे पहले कल रात को जब रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा था तो उनकी बेटी-दामाद एयरपोर्ट पहुंचे उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते थे लेकिन मजिस्ट्रेट ने उन्हें एयरपोर्ट के अंदर नहीं जाने दिया. जिसके चलते उन्होंने काफी हंगामा भी किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की
रामविलास पासवान के निधन से बहुत दुखी हुए लालू यादव, लिखा-आप जल्दी चले गए…
