IPL 2020: MI vs DC: दोनों टॉप की टीमों के बीच आज होगी आज कांटे की टक्कर, जानिए कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है. 

आज आईपीएल में दो मैच खेले जाएंगे. पहला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच और दूसरा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच.

इस सीजन का 27वां मैच आज मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला अबु धाबी में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. दोनों ही आईपीएल में शानदार खेल दिखा रही है. दोनों ही टॉप की टीमें है इसलिए आज का मैच रोमांचक होने की पूरी सम्भावना है. 

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में दिल्ली की टीम 5 मैच जीतकर पहले पर है वहीँ मुंबई की टीम 4 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है. इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे है. 

हेड-टु-हेड मुकाबले

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए है जिसमें से दोनों टीमों ने 12-12 मैच जीते है.  इस लिहाज़ से देखा जाए तो यहाँ भी दोनों टीमों का पलड़ा बराबर ही है. 

मुंबई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. क्विंटन डी कॉक का फॉर्म में आना मुंबई की बल्लेबाज़ी को मजबूत करेगा. मिडिल आर्डर में हमेशा की तरह पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. 

वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो बोल्ट, जेम्स पैटिनसन और बुमराह शानदार बोलिंग कर रहे है. तीनों गेंदबाज़ टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. इस मैच में मुंबई को तीनों से खासी उम्मीद होगी.

दिल्ली के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

दिल्ली की टीम में बैटिंग का दारोमदार कप्तान सुरेश अय्यर, शिखर धवन, ऋषब पंत और पृथ्वी शॉ पर रहेगा. कप्तान सुरेश अय्यर और पृथ्वी शॉ दोनों ही शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे  है. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड का अभी तक दिल्ली के नाम ही है. दिल्ली ने पंजाब के विरुद्ध 226 रनों का लक्ष्य इसी सीजन में चेस किया है जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा चेस है. 

बोलिंग ब्रिगेड की ज़िम्मेदारी मार्कस, अक्षर पटेल, आश्विन , एनरिच नोर्त्जे और रबादा के कंधो पर होगी. एनरिच नोर्त्जे और रबादा दोनों ही शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है. पर्पल कैप की लिस्ट में रबादा नंबर एक पर है. इस सीजन में युवा खिलाड़ी ही दिल्ली टीम की ताकत साबित हो रहे है.

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. शाम को मैच होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से नहीं जूझना होगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.

इस मैदान पर अब तक कुल 44  टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 25 मैच जीती है. इस सीजन इस मैदान पर अब तक 8 मैच खेले जा चुके है जिसमें 5 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. 

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी बोना साबित होने वाले है. 

मुंबई की टीम ने सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है वहीँ आईपीएल के इतिहास में दिल्ली ही मात्र ऐसी टीम है जो आज तक कभी फाइनल में भी नहीं पहुँच पायी है. मगर इस सीजन में उसे काम आंकना मुंबई के लिए भारी पड़ सकता है.  

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: SSR vs RR: आईपीएल में बने रहने के लिए भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानिए कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

IPL 2020: KKR vs KXIP: रोमांचक मुकाबले में आखिरी बॉल पर कोलकाता ने पंजाब को 2 रनों से दी मात, पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *