आईपीएल के इस सीजन लगातार दूसरे दिन आज दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच मुंबई इंडियंस और हैदराबाद सनराइज़र्स के बीच खेला जाएगा वहीँ दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा.
आईपीएल 2020 का 17वां मैच आज मुंबई इंडियंस और हैदराबाद सनराइज़र्स के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला शारजाह में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में यह दूसरा मैच है जो दोपहर में खेला जाएगा.
आईपीएल में मुंबई और हैदराबाद तीसरे और चौथे पायदान की टीमें है. दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच खेले है मगर 2 -2 मैच जीतने में ही कामियाब रही है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों का परफॉरमेंस एक जैसा ही है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
मुंबई और हैदराबाद के बीच अब तक 14 मुकाबले हुए है जिसमें से मुंबई ने 7 और हैदराबाद ने भी 7 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है.
मुंबई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. क्विंटन डी कॉक का बल्ला इस सीजन में अभी तक खामोश रहा है जो मुंबई के लिए परेशानी की बात साबित हो सकती है. मिडिल आर्डर में हमेशा की तरह पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो बोल्ट और बुमराह शानदार बोलिंग कर रहे है. इस मैच में मुंबई को दोनों से खासी उम्मीद होगी.
हैदराबाद के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
हैदराबाद की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे पर सारा दारोमदार होगा. वहीँ मिडिल ऑर्डर में केन विलियमसन टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट में खलील अहमद, राशिद खान और भुवनेश्वर पर सारी ज़िम्मेदारी होगी. पिछले मैच के हीरो रहे रशीद खान की बोलिंग को पार पाना मुंबई इंडियंस के बल्लाज़ो के लिए आसान नहीं होगा.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शारजाह में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 13 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 4 मैच जीती है. इस लिहाज से देखा जाए तो टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 149 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 131 ही रहा है जो आईपीएल के इसिहास को देखते हुए बेहद कम है.
मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. उसने 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है. वहीँ दूसरी और हैदराबाद ने दो बार (2009 और 2016) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

