IPL 2020: जानिए आज होने वाले CSK vs KXIP के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

आईपीएल के इस सीजन लगातार दूसरे दिन आज दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच मुंबई इंडियंस और हैदराबाद सनराइज़र्स के बीच खेला जाएगा वहीँ दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा.

आईपीएल 2020 का 18वां मैच आज चेन्नई और पंजाब के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला दुबई में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. 

आईपीएल में चेन्नई और पंजाब दोनों नई निचले पायदान की टीमें है. पंजाब पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है और चेन्नई 8वें स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच खेले है मगर 1-1 मैच जीतने में ही कामियाब रही है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों का परफॉरमेंस एक जैसा ही है. 

हेड-टु-हेड मुकाबले

चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए है जिसमें से चेन्नई ने 13 और पंजाब ने 9 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. 

चेन्नई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स 

बल्लेबाज़ी की बात करे तो 

बल्लेबाज़ी की बात करे तो शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस के ऊपर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. फाफ डू प्लेसिस इस समय अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है मगर शेन वॉटसन का बल्ला अभी तक शांत है जो चेन्नई के लिए अच्छी खबर नहीं है. वहीँ मिडिल आर्डर में धोन अम्बाती रायडू और ब्रावो बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे.  बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए चेन्नई की बोलिंग थोड़ी कमज़ोर है. बोलिंग का भार दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और पीयूष चावला के कंधो पर रहेगा.

पंजाब के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

पंजाब की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान 

पंजाब की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ज़बरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ मिडल आर्डर में मैक्सवेल बल्लेबाज़ी क्रम में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. हालांकि इस सीजन में मैक्सवेल का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है.  गेंदबाज़ी की बात की जाए तो शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी के अलावा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा.

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.

इस मैदान पर अब तक 61 टी-20 मैच खेले गए जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है. 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस लिहाज से देखा जाए तो टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लाज़ी करना चाहेगी.  

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है जो आईपीएल के इसिहास को देखते हुए बेहद कम है.

चेन्नई ने अब तक तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. उसने 2010, 2011 और 2018 में यह खिताब अपने नाम किया यही.. वहीँ दूसरी और पंजाब को अभी भी खिताब के जीतने का इंतज़ार है 

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2020: जानिए आज होने वाले MI vs SRH के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

IPL 2020: कल दो शानदार मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *