आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज एक महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है. दोनों ही टीमें यह मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मज़बूत करना चाहेगी. यह मैच शारजाह में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.
पंजाब ने अब तक खेले गए 11 में से 5 मैच जीते है वहीँ कोलकाता को 11 में से 6 में जीत हासिल हुई है. पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में इस समय पांचवे स्थान पर है और कोलकाता की टीम चौथे पर.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में कोलकाता ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 2 रनों से हराया था. मैच का फैसला आखरी बॉल पर हुआ था. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 164 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब 5 विकेट पर 162 रन ही बना पाई थी।
हेड-टु-हेड मुकाबले
पंजाब और कोलकाता के बीच अब तक 26 मैच हुए है जिसमें 18 कोलकाता ने और केवल 8 में पंजाब ने जीत दर्ज़ की है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो कोलकाता का पलड़ा भारी दिखाई देता है.
कोलकाता के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो सुभमन गिल और सुनील नरेन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. हालांकि अब तक सुनील नरेन का बल्ला इस सीजन शांत ही दिखाई दिया है. वहीँ आंद्रे रुसेल, दिनेश कार्तिक और कप्तान इयान मॉर्गन मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे.
वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो पैट कमिन्स, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर सारी ज़िम्मेदारी होगी.
पंजाब के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
पंजाब की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ज़बरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे है. दोनों ही ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 5 में बने हुए है. वहीँ मिडल आर्डर में मैक्सवेल बल्लेबाज़ी क्रम में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.
हालांकि इस सीजन में मैक्सवेल का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है. गेंदबाज़ी की बात की जाए तो शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी के अलावा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा. इस सीजन में मोहम्मद शमी शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल है.
मौसम विभाग के अनुसार शारजाह में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. दिन में मैच होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे है.
इस मैदान पर अब तक कुल 15 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 6 मैच जीती है. इस सीजन इस मैदान पर अब तक 9 मैच खेले जा चुके है जिसमें 5 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 149 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 131 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी बोना साबित होने वाले है.
कोलकाता की टीम ने दो बार आईपीएल का फाइनल खेला है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया है. वहीँ दूसरी तरफ पंजाब की टीम एक बार भी आईपीएल की चैंपियन नहीं बन पायी है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: MIvsRR: जीत के साथ सुपर 4 का टिकट पक्का करना चाहेगी मुंबई, राजस्थान हारी तो आईपीएल से बाहर
IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली अब तक की सबसे करारी हार, मुंबई इंडियंस का सुपर 4 का टिकट पक्का
