दुर्गापूजा विशेष- असुर की जगह लगा चीनी राष्ट्रपति का मुखड़ा, देखें तस्वीरें

बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी की देश भर में धूम है। कोरोना काल मे मेले की रौनक फीकी जरूर है लेकिन लोगों के उत्साह और उल्लास में कोई कमी नजर नही आ रही। इस साल दुर्गापूजा के दौरान माँ दुर्गा की कई अलग तरह की प्रतिमाएं और पंडाल देखने को मिल रहे हैं।

खास कर पश्चिम बंगाल जहां दुर्गापूजा की धूम सबसे ज्यादा होती है वहां के पंडालों में इस साल कोरोना और इससे उपजे संकट और इसके बाद हुई परेशानियों को जगह दी गई है। कहीं पंडालों में माँ दुर्गा की मूर्ति स्वास्थ्य सेवा में अहम योगदान देने वाले लोगों के लिए समर्पित है तो कहीं माँ को कोरोना रूपी राक्षस का वध करते दिखाया गया है।

बंगाल के मुर्शिदाबाद के पंडाल में माँ दुर्गा की मूर्ति के नीचे असुर के रूप में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मुखौटा लगाया गया है। पूजा ऑर्गेनाइजर प्रलय गुप्ता ने इस बाबत पूछे जाने पर कहा, “हम चाहते हैं कि इस पूजा के माध्यम से ये वायरस जो पूरे विश्व में छाया हुआ है खत्म हो जाए। दुर्गा मां के हाथ से हमने इसका खात्मा दिखाया है।” 

चीन पर बरसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, कहा-सतर्क रहने की जरूरत

वीडियो- राजनाथ सिंह ने दार्जलिंग के सुकना वॉर मेमोरियल में कई शस्त्र पूजा, चीन पर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान-चीन से तनाव के बीच भारत ने DRDO द्वारा विकसित ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का किया सफल परिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *