गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पर हुई ईनामों की बारिश, देखें क्या क्या मिला

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका जो स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए निर्णायक साबित हुआ। टोक्यो में भारत का यह अंतिम इवेंट था और ओलंपिक में भारत का पहला स्वर्ण पदक। 2008 बीजिंग ओलंपिक में नीरज से पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था। इस प्रकार व्यक्तिगत तौर पर नीरज चोपड़ा ने भारत देश से यह दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। गोल्ड जीतते ही उनपर इनामों की बारिश शुरू हो गई। उनके लिए शनिवार को कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं इसलिए गोल्ड जीतने पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाला फेंक एथलीट को छह करोड़ रुपए का नकद इनाम और क्‍लास वन अफसर की सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। उन्हें 50 प्रतिशत रियायत पर जमीन देने का भी मिलेगी । वहीं, पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रुपए का विशेष नकद इनाम देने का ऐलान किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से ने नीरज को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बीसीसीआई सचिन जय शह ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारे एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। बीसीसीआई उनके शानदार प्रयासों का सम्मान करता है। हमें पदक विजेताओं के लिए कैश प्राइज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है ।’ 

इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन्हें एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की । महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज को कंपनी की आगामी एसयूवी एक्सयूवी700 कार गिफ्ट में देने की घोषणा की है। बता दें कि, ट्विटर पर एक फॉलोअर ने महिंद्रा से चोपड़ा को एक्सयूवी700 गिफ्ट में देने के लिए कहा था। इसके बाद महिंद्रा ने लिख इसे मंजूरी दी कि ‘हां बिल्कुल। हमारे गोल्डन एथलीट को एक्सयूवी 700 उपहार में देना मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा।’

मणिपुर की सरकार भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये देगी। मणिपुर की कैबिनेट बैठक में यह 1 करोड़ रुपये देने का फैसला लिया गया । इंडिगो ने भी खास तोहफा देते हुए कंपनी की तरफ से नीरज के लिए पूरे एक साल के लिए फ्री टिकट का ऐलान कर दिया गया है। उनके लिए ये स्पेशल स्कीम आठ अगस्त से अगले साल 7 अगस्त तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *