फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर फैंस ने ठीक होने की मांगी दुआ
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो कोरोना की चपेट में आ गए है. इस बात की जानकारी पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने दी.
पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है की रोनाल्डो का कोरोना टेस्ट हुआ था जो आज पॉजिटिव आया है. महासंघ के अधिकारीयों की रोनाल्डो से बात हुई है और रोनाल्डो ने उन्हें खुद बताया है की उनकी तबियत फिलहाल एकदम ठीक है. रोनाल्डो फिलहाल आइसोलेशन में चले गए है.
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब रोनाल्डो अब स्वीडन के साथ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे.
अभी कल ही रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुर्तगाल की टीम के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें पूरी टीम एक साथ बैठ कर खाना खाती हुई दिखाई दे रही है. इस तस्वीर के साथ रोनाल्डो ने लिखा था ‘फील्ड के अंदर और बाहर हम हमेशा साथ है.’
इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर दुनिया भर से रोनाल्डो के फैंस के कमैंट्स आने शुरू हो गए है. रोनाल्डो के फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ मांग रहे है.
