प्रदेश अध्यक्षों के चयन से पहले बीजेपी में बैठकों का दौर तेज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में इस समय कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव होने बाकी हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और तेलंगाना सहित देश के 14 राज्यों में अभी प्रदेश अध्यक्षों का चयन किया जाना है।

पार्टी में लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जे. पी. नड्डा के बीच बैठक हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह के बीच भी मुलाकात हुई, हालांकि इसे संगठनात्मक बैठकों से अलग माना जा रहा है, क्योंकि इसका कारण एक सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रण बताया गया है।

भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव आवश्यक होता है। इन चुनावों के संपन्न होने के बाद ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संभव होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *