Mi ने भारत में लॉन्च किया अपना स्मार्ट स्पीकर, कीमत इतनी कम, जाने सारे फीचर्स, देखें वीडियो

Mi ने भारत में पहली बार अपना स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किया है. Mi ने यह स्पीकर Xiaomi Smarter Living Event 2020 के दौरान लॉन्च किया. इसमें किसी तरह की कोई बैटरी नहीं है. यह सीधा पावर से चलता है.

Mi का यह स्मार्ट स्पीकर देखने में काफी हद तक Amazon Echo Dot जैसा ही दिखाई देता है या आप कह सकते है की इसका डिज़ाइन वहीँ से लिया गया लगता है. यह एक पॉवरफुल 12 W का स्पीकर है. Mi के इस स्मार्ट स्पीकर को Wi-Fi से और ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जा सकता है.

स्पीकर को मैट फ़िनिश दिया गया है और वॉल्यूम को कण्ट्रोल करने के लिए बटन्स की जगह टच स्क्रीन का ऑप्शन दिया गया है जो इससे काफी अट्रैक्टिव बनता है. इस स्मार्ट स्पीकर को गूगल असिस्टेंट बेस्ड बनाया गया है. यही नहीं, यह हिंदी भाषा को भी अच्छी तरह से सपोर्ट करता है. इसे भारतीय बाज़ार को देखते हुए ख़ास तौर पर बनाया गया है. इस स्पीकर में म्यूजिक लाइटिंग इफ़ेक्ट भी दिया गया है. यही नहीं, इस स्पीकर में बिल्ट इन क्रोमेकास्ट का फीचर भी दिया गया है. गूगल असिस्टेंट से कनेक्ट होने वाले सभी डिवाइस Mi के इस स्मार्ट स्पीकर से कनेक्ट हो सकते है.

भारतीय बाज़ार में यह स्पीकर 1 अक्टूबर से उपलब्ध होगा. इसे फ्लिपकार्ट, Mi.com, Mi Home स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है.

Mi ने भारतीय बाज़ार में इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी है. भारतीय बाज़ार में इसकी सीधी टक्कर Google Home Mini और Amazon Echo Dot से होगी.

रियलमी ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश, कीमत होगी इतनी

Motorola Razr 5G फोल्डेबल फ़ोन सितम्बर में हो सकता है लॉन्च

केवीआईसी की कार्रवाई से फ्लिपकार्ट, एमेजॉन, स्नैपडील जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटे 160 नकली खादी उत्पाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *