भारत के अंतरिक्ष सफर में एक ऐतिहासिक मोड़ पर आज लोकसभा में खास चर्चा होने जा रही है। विषय है — “भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर – विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका”। यह चर्चा ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) तक के सफल मिशन को सम्मान देने के लिए आयोजित की जा रही है।
शुभांशु शुक्ला रविवार तड़के दिल्ली पहुंचे, जहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन्हें रिसीव किया।
आज शाम को शुभांशु शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। यह बैठक शाम 5 से 5:30 बजे के बीच होने की संभावना है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारत के दीर्घकालिक अंतरिक्ष लक्ष्यों — जैसे गगनयान मिशन और देश के अपने स्पेस स्टेशन — के संदर्भ में बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।
शुभांशु शुक्ला 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भी भाग लेंगे।
इस ऐतिहासिक मिशन के जरिए भारत ने वैश्विक अंतरिक्ष मानचित्र पर अपनी मौजूदगी को और मजबूती से दर्ज किया है।
