Amazon Great Indian Festival: इन पांच मोबाइल पर मिल रही है धांसू छूट, मौका न गवाएं

देश में फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही ई-कॉमर्स साइट ने भी अपनी  ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू करदी. आज इस सेल का तीसरा दिन है. हर रोज़ अमेज़न कोई न कोई ख़ास ऑफर अपने कस्टमर्स के लिए लेकर आता है. उसी क्रम में आज अमेज़न ने अपने कस्टमर्स के लिए मोबाइल पर भारी छूट निकली है. आइये आपको बताते है 5 मोबाइल जिन पर अमेज़न भारी छूट दे  रहा है.

वनप्लस 7T प्रो

वनप्लस 7T प्रो पर अमेज़न भारी छूट दे रही है. 48 मेगापिक्सेल कैमरे वाले इस मोबाइल की मार्किट में कीमत 53,999 रुपये है मगर यह सेल में आपको केवल 43,999 रुपये में मिल रहा है. इसका मतलब अमेज़न आपको 10 हज़ार रूपए का डिस्काउंट दे रहा है. साथ ही पुराने मोबाइल से एक्सचेंज पर आपको 3 हज़ार की अतिरिक्त छूट मिल सकती है.

वीवो V17

8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वीवो V17 आपको मात्र 17,990 रुपये में सेल में मिल रहा है. मार्किट में इसकी कीमत 27,990 रुपये है. यानी इस मोबाइल पर भी आपको सीधे-सीधे  10 हज़ार का फ़ायदा हो सकता है.

नोकिया 5.3

3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4000 mAh की बैटरी वाला यह दमदार मोबाइल इस सेल में केवल 12,999 रुपये में मिल रहा है. बाजार में इसकी एक्चुअल कीमत 16,599 रुपये है. अमेज़न इस पर 1000 का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है. यानि की यह मोबाइल 11,999 में आपका हो सकता है.

ओप्पो A5 2020

12 मेगापिक्सल कैमरे और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फ़ोन पर अमेज़न 5 हज़ार की छूट दे रहा है. आप इससे सिर्फ 9,990 रुपये में घर ले जा सकते है.

ऑनर 9A

3 जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 5000 mAh की बैटरी वाले इस शानदार मोबाइल पर अमेज़न 2 हज़ार की छूट दे रहा है. मार्किट में यह 11,999 रुपये का मिल रहा है मगर यह सिर्फ 9,999 में अमेज़न से आपका हो जायेगा. वहीँ एक्सचेंज ऑफर में आप इसे 9,050 में अपना बना सकते है. 

धर्मेंद्र प्रधान ने ऑटोमोबाइल और इस्पात उद्योग के हितधारकों के साथ बैठक की

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम -एमएसएमई मंत्री, श्री नितिन गडकरी ने दिव्यांगजनों को खादी उत्पादों की मोबाइल बिक्री इकाइयों का वितरण किया

बच्चों की जान ले रहे मोबाइल गेम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *