भारत और चीन के वरिष्ठ कमांडरों की 7वीं बैठक 12 अक्टूबर को चुशूल में आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ अलगाव (डिसेन्गेज्मेन्ट) पर निष्ठा और गंभीरता के साथ रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया।
Tag: #भारत-चीन सीमा विवाद
लद्दाख- भारत-चीन सीमा पर गरजे राफेल, देखें वीडियो
भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान ने आज चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास लद्दाख में एक फ्रंट एयरबेस पर उड़ान भरी। इससे संबंधित वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआइ ने साझा किया है। राफेल ने चीन से सटी लद्दाख सीमा पर ऐसे वक्त में उड़ान भरी है जब भारत-चीन सीमा पर गतिरोध पिछले कई महीनों से लगातार जारी है।
भारत ने खोली चीन के झूठे दावों की पोल, पढ़ें सेना का बयान
लद्दाख स्थित भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध और लगातार चल रही बातचीत के बीच चीन ने एक बार फिर उकसावे वाली हरकत की है। इससे भी बड़ी बात है कि खुद गलती करने वाला चीन बड़ी ही बेशर्मी से झूठ भी बोल रहा है। सोमवार देर रात एलएसी पर 45 साल बाद गोली चलने की खबर आई। इसके बाद सबसे पहले चीन ने बयान दिया कि भारतीय सेना चीनी इलाके में घुसने की कोशिश कर रही थी और फायरिंग भी किया। अब इस पर भारतीय सेना की तरफ से बयान जारी किया गया है।
