लद्दाख- भारत-चीन सीमा पर गरजे राफेल, देखें वीडियो

भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान ने आज चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास लद्दाख में एक फ्रंट एयरबेस पर उड़ान भरी। इससे संबंधित वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआइ ने साझा किया है। राफेल ने चीन से सटी लद्दाख सीमा पर ऐसे वक्त में उड़ान भरी है जब भारत-चीन सीमा पर गतिरोध पिछले कई महीनों से लगातार जारी है।

भारत की सेना इस वक़्त चीन पर हर दिन एक नई बढ़त हासिल कर रही है। इससे तिलमिलाए चीन की तरफ से लगातार उकसावे की हरकतें जारी है। कभी ड्रैगन पंजाबी गाने बजा पुुरानी रणनीति अपनाने की कोशिश कर   रहा तो कभी अपने मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के जरिये भड़काऊ बयान दे रहा है।

इसी बीच सीमाओं पर हाल ही में भारतीय वायुसेना के हिस्सा बनें राफेल की गरज से चीन के होश फाख्ता हो गए हैं। माना जा रहा है कि राफेल की यह उड़ान इलाके की जानकारी और पहचान के साथ चीन पर दबाव बनाने और उसे यह बताने की रणनीति का हिस्सा है कि भारत को गिदड़भभकियों से फर्क नही पड़ता है।

यह भी पढ़ें भारतीय वायुसेना में राफेल विमान समारोहपूर्वक शामिल किए जाएंगे

यह भी पढ़ें राफेल- औपचारिक रूप से सेना में शामिल हुए राफेल, कई बड़े नाम रहे मौजूद

यह भी पढ़ें फिर राफेल को लेकर सरकार पर हमलावर हुए राहुल गांधी, कहा-खजाने से पैसे….

यह भी पढ़ें अभी बाकी है राफेल का शो, आज वायुसेना में होगा औपचारिक तौर पर शामिल, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें अराजनीतिक बवाल के बीच फ्रांस में इन्होंने उड़ाया राफेल, देखी खूबियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *