पीएम तीन अक्टूबर को देंगे बड़ी सौगात, करेंगे अटल टनल का लोकार्पण, जानें

पीएम नरेंद्र मोदी तीन अक्टूबर को सामरिक दृष्टि से अहम अटल टनल का लोकार्पण कर सकते हैं। ख़बरों के मुताबिक पीएम का यह दौरा पहले सितम्बर में प्रस्तावित था हालांकि अब यह अक्टूबर की शुरुआत में तय माना जा रहा है।

पीएम के लाहौल दौरे को लेकर हिमाचल के सीएम से लेकर प्रशासनिक अधिकारी युद्धस्तर पर तैयारियों में लगे हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर तैयारियों का जायजा लेने कल लाहौल के दौरे पर जा सकते हैं। केलांग में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उनके अटल टनल(सड़क मार्ग) होते हुए लाहौल पहुंचने की खबर है। 

इससे पहले सीएम जयराम ने मीडिया को पीएमनके कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि 3 अक्टूबर के कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। वह पीएम के कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी चर्चा करने पहुंचे थे।


पीएम के कार्यक्रम के बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर के दिन पीएम अटल टनल का लोकार्पण करेंगे। पीएम इस दौरान जनता को भी संबोधित करेंगे। हालांकि यह कार्यक्रम कहाँ होगा इसकी जानकारी एसपीजी की क्लियरेन्स के बाद ही मिल पाएगी।

इसके अलावा पीएम के एक दिन यहां रुकने की खबर भी है। यही वजह है कि सरकारी गेस्ट हाउस सहित नामी होटलों में बुकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें बिहार- पीएम ने दिया पेट्रोलियम प्रोजेक्ट्स का तोहफा, बाँका और चंपारण को मिली खास सौगात

यह भी पढ़ें पीएम कल बिहार को देंगे रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात, अटल बिहारी वाजपेयी का बड़ा सपना होगा पूरा

यह भी पढ़ें बिहार- पीएम मोदी ने दी 7 परियोजनाओं की सौगात, 541 करोड़ है लागत, कोरोना से लेकर डॉलफिन तक जानें क्या बोले पीएम

यह भी पढ़ें बिहार चुनावों से पहले पीएम मोदी बिहार को देंगे बड़ी सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *