यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

उत्तरप्रदेश के हाथरस में बलात्कार पीड़िता के मौत और उसके बाद हुए विवाद का मामला ठंडा भी नही पड़ा था कि यूपी के ही बलरामपुर से एक और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, प्रियंका गाँधी ने ट्वीट यूपी की क़ानून वयस्था पर उठाया सवाल

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप की 19 वर्षीय पीड़िता ने आज सुबह दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया. अस्पताल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता की स्तिथि शुरू से गंभीर बनी हुई थी. सुबह 6 बजे उसने अंतिम सांस ली.

यूपी: बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गों को जान का डर, बुलेटप्रूफ करवाई गाड़ियां

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गुर्गों को अब जान का इतना डर सताने लगा है की वह अपनी गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बनवा रहे है.

जारी है बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की कार्रवाई, दोनो बेटे इनामी अपराधी हुए घोषित

लखनऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों उमर और अब्बास पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया है।

आकाशीय बिजली ने यूपी-बिहार में बरपाया कहर, 28 की मौत, जानें कहाँ हुई कितनी मौतें

यूपी और बिहार में कल हुई आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 28 लोगों के मौत की खबर है। इन मौतों में से यूपी में 13 और बिहार में 15 मौतें हुई हैं।

क्या है UP SSF जो कानूनी बंधनो और कोर्ट से होगा मुक्त? बिना वारंट गिरफ्तारी और पूछताछ का होगा अधिकार, जानें

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में स्पेशल सिक्योरिटी फ़ोर्स के गठन को मंजूरी दी है। यह फ़ोर्स महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, दफ्तरों और राज्य के भीतर अहम औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे मेट्रो, एयरपोर्ट इत्यादि की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। इस सुरक्षा बल के गठन की बात सामने आते ही मिलीजुली प्रतिक्रियाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

बाहुबली अतीक अहमद के अवैध निर्माणों पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र

प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद के अवैध संपत्तियों के खिलाफ सरकार ने युद्धस्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी है.

दिल्ली के बाद यहाँ हुए सेरोलॉजिकल सर्वे, हैरान करने वाले हैं नतीजे, पढ़ें

विभिन्न देशों से उपलब्ध रिपोर्टों के आधार से यह माना जा सकता है कि अभी अनेक एसिम्पटोमेटिक (लक्षणविहीन) मामले हैं जिनका परीक्षण नहीं किया गया है। अतः, बीमारी का बोझ भीषण हो सकता है।

राजस्थान- राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे पत्थरों के खनन को बताया अवैध, पढ़ें

इसी इलाके से 2006 से पत्थर अयोध्या भेजे जा रहे हैं। अब तक करीब एक लाख घनफीट पत्थर अयोध्या भेजे जा चुके हैं

योगी की यूपी में आप नेता संजय सिंह की एग्रेसिव एंट्री, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तरप्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ को अब तक का सबसे बेहतरीन सीएम माना जाता है। सबूत के तौर पर इस बाबत कई सरकारी, गैर सरकारी सर्वे अलग-अलग माध्यमों से उपलब्ध हैं। योगी के आने के बाद से विपक्ष लगभग यूपी में तटस्थ था। सपा बसपा को कोई ऐसा मौका विरले ही मिला जब योगी पर सवाल खड़े कर सकें लेकिन अब अचानक यूपी का माहौल बदल रहा है।

यूपी- जमीन विवाद में पीट-पीट कर पूर्व विधायक की हत्या, बेटा गंभीर, पुलिस बोली-गिर कर मरे

यूपी का लखीमपुर खीरी जिला अपराध की खबरों का केंद्र बनता जा रहा है। इस जिले से बलात्कार की कई ख़बरों के आने का सिलसिला अभी थमा भी नही था कि इसी बीच एक और दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आ रही है। यहां की निघासन विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की दबंगों ने जमीन विवाद में पीट पीट कर हत्या कर दी। पूर्व विधायक की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है। दबंगों ने उनके बेटे संजीव को बुरी तरह पीटा, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लखनऊ- रेलवे के बड़े अधिकारी की पत्नी और बेटे की हत्या, रेल मंत्री ने की सीएम से बात

उत्तरप्रदेश में अपराधियों का तांडव अनवरत जारी है। गत दिनों से लेकर अभी तक राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई जिलों से हत्या जैसी जघन्य वारदात की खबरों का आना जारी है। इसी क्रम में आज दिल को दहला देने वाली एक घटना उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में रेल यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आर डी वाजपेयी की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के बाद आजम खान की बारी, चलेगा बुल्डोजर

लखनऊ और मऊ में पहले मुख्तार अंसारी और उसके बाद प्रयागराज में अतीक अहमद के अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलाने के बाद अब अगला नम्बर सपा के विवादित नेता आजम खान का है। रामपुर में उनके हमसफर रिसोर्ट को तोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई अवैध कब्जे को लेकर की जानी है।इस संबंध में रिजॉर्ट मालिक सीतापुर जेल में बंद शहर विधायक तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर अपना कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं।

लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर योगी सख्त, कहा-धोखा दिया तो बख्शेंगे नही

उत्तरप्रदेश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर अब योगी सरकार सख्ती बरतने के मूड में है। सीएम योगी ने इससे संबंधित योजना बना कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।इस आदेश में पुलिस और गृह विभाग के अफसरों से कहा गया है कि जहां भी लड़कियों को धोखे में रखकर शादी करने और उसके बाद उन्हें प्रताड़ित करने के मामले जानकारी में आए उन पर पुलिस की ओर से फौरन कार्रवाई की जाए।

योगी कैबिनेट के एक और मंत्री निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद दी जानकारी

उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यूपी- बलिया में पत्रकार की गोली मार हत्या, आपसी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

बलिया जिले के फेफना में हत्या की एक बड़ी वारदात सामने आई है। इस घटना में एक पत्रकार को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। पत्रकार के हत्यारे उसके अपने संबंधी बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक पहले से चल रहे विवाद की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड के बाद स्थानीय थाना अध्यक्ष शशिमौली पांडेय को निलंबित कर दिया गया है और 6 आरोपियों के गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, सीएम योगी ने दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को यूपी बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें योगी सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी थी। हालांकि एक लंबे इंतजार के बाद यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम हैं जो सरकार या पार्टी में पहले से किसी पद पर नही थे और पंकज इस फॉर्मूले में फिट पाए गए।

आखिर आज योगी ने विधानसभा में किसे कहा दिल्ली का नमूना?

योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहे थे। यूँ तो यह संबोधन अलग अलग मुद्दों पर था लेकिन योगी ने खास कर अपने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए पिछले दिनों लगाए गए सारे इल्जाम का जवाब देने के लिए इस मौके का फायदा उठाया। इस दौरान वह पूरे रौ में थे। कभी यह कह विपक्ष को जवाब दिया कि मुझे शायरी नही श्लोक आते हैं और शायरी पढ़ दी वहीं कभी ‘दिल्ली के नमूने’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया।

जारी हुआ गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी रही फिल्म का ट्रैलर, यहाँ देखिये

पिछले दिनों एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित फिल्म का पहला ट्रैलर जारी हो गया है. इस फिल्म को नाम दिया गया है ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’. इस ट्रैलर को यूट्यूब पर जारी किया गया है. इस ट्रैलर को अभी तक 90 हज़ार से ज्यादा लोग देख चुके है.