एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों-शोरों से कर है। वे पश्चिमी उत्तरप्रदेश के संभल और मुरादाबाद जनपद के दौरे पर पर है जो मुस्लिम समुदाय का निर्णायक केंद्र माना जाता है।
Tag: #UPbyelections
ओमप्रकाश राजभर के लिए महंगा पड़ा गाजी की मजार पर जाना, ईट पत्थर से मारने की मिली धमकी
बहराइच में सैय्यद सालार मसूद गाजी की मजार पर जाने के मामले ने वाराणसी में भी तूल पकड़ लिया है। इसके विरोध में शुक्रवार को वाराणसी में सर्किट हाउस के समीप राजभर समाज के युवकों ने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का पुतला फूंका और उन्हें समाज की बस्तियों में आने पर ईंट-पत्थर मार कर भगा देने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने यह ऐलान किया है कि अब वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव नहीं लड़ रही है। इससे पहले उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से अलग होने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सरकारी तंत्र, धनबल और हिंसा का ऐसा घोर दुरुपयोग समाजवादी पार्टी(सपा) के शासन की यादें दिलाता है।
बसपा के किनारा करने के बाद दलित वोटरों में सेंध लगाने के लिए इस पार्टी के साथ आए एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपना रुख पहले ही साफ करते हुए कह दिया है कि प्रदेश में वह किसी के साथ गठबंधन में नहीं है। यहां तक कि पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल के सिवा वह अन्य किसी भी प्रदेश में किसी भी दल के साथ नहीं जुड़ी हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा द्वारा 300 से अधिक सीटें जीतने की जताई आशा,विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरी तरह से आश्वासन देते हुए कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। बाकी पार्टियों के बारे में उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ सकते हैं, रोड पर भाषण बाजी कर सकते हैं,लेकिन जनता के दिलों को जीतने के लिए उन सभी को अभी 25 साल और इंतजार करना होगा।
यूपी उपचुनाव- रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, एक पर सपा-एक पर निर्दलीय आगे
उत्तरप्रदेश में योगी की परीक्षा माने जाने वाले उपचुनावों के नतीजों को लेकर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में योगी की अगुवाई में बीजेपी सबसे आगे है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। वहीं बीजेपी 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। ऐसे में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है
यूपी उपचुनाव एग्जिट पोल- योगी मारेंगे मैदान या सपा-बसपा-कांग्रेस का बुलंद होगा झंडा, जानें
उत्तरप्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर पिछले दिनों राज्य में राजनीतिक तापमान गर्म भी था। बीजेपी की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ इन सातों सीटों पर प्रचार के लिए पहुंचे थे। अब नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अलग-अलग चैंनलों के द्वारा इन सात सीटों के नतीजों को ले जारी किये गए एग्जिट पोल के मुताबिक 7 में से 5 सीटों पर बीजेपी कब्जा कर सकती है जबकि 2 सीटें सपा के खाते में जाती नजर आ रही हैं।
