अटारी एनकाउंटर : मूसेवाला मर्डर का आरोपी शूटर जगरूप और मनप्रीत ढेर,AK-47 समेत कई हथियार बरामद

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत को आज अमृतसर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अमृतसर से 20 किलोमीटर दूर भकना गांव में मुठभेड़ दोपहर में शुरू हुई यह मुठभेड़ तक़रीबन 6 घंटे चली।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड- गोल्डी बरार के खिलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस पर कनाडा ने क्या कहा? जानें

इंटरपोल द्वारा गैंगस्टर सतिंदरजीत उर्फ़ गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने के बाद कनाडा के उच्चायोग के प्रवक्ता ने बताया कि भारत और कनाडा ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई तंत्र स्थापित किए हैं कि हमारी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​आपराधिक गतिविधि को संबोधित करने में सहयोग कर सकती हैं।

मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी, जेल में बंद गैंगस्टर के चचेरे भाई ने हमलावरों के लिए कार की व्यवस्था की थी

सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या में पहली सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह भाऊ (27) के रूप में हुई है