बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया है. वह अपने निवास से राजभवन इस्तीफा देने पहुंचे थे. 2015 में जो नितीश सरकार बनी थी उसका कार्यकाल 29 नवंबर तक था और उसके बाद सरकार भंग हो जाती. उससे पहले ही नितीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया.
Tag: #nitishkumar
बिहार चुनाव: नितीश कुमार नहीं बनना चाहते बिहार के मुख्यमंत्री! जाने पूरा मामला
बिहार चुनाव में 125 सीटों के साथ NDA पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रही है. लेकिन नितीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर लगातार अटकले जारी है. इंग्लिश अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक बीजेपी नेता के हवाले से कहा है की बिहार में JDU के प्रदर्शन से नितीश कुमार बेहत आहात है और फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते.
बिहार चुनाव: घर के ‘चिराग’ ने ही ढहाया NDA का किला
इस बार बिहार चुनाव में लोजपा रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके बेटे चिराग पासवान की अगुवाई में मैदान में उतरी थी. यह तो 10 तारीख के नतीजे ही बताएंगे की NDA से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला चिराग पासवान के लिए फायदे का सौदा साबित होता है या नहीं मगर एग्जिट पोल्स की बात करे तो चिराग पासवान ने NDA का खेल ज़रूर खराब कर दिया है.
बिहार चुनाव: JDU ने RJD पर कसा तंज, ‘एग्जिट पोल पर मत इतरायो, हमारे साइलेंट वोटर है, चुपचाप तीर छाप मारते है’
एग्जिट पोल के रिजल्ट्स पर बात करते हुए JDU के नेता डॉ. सुनील सिंह ने कहा “हम इस एग्जिट पोल को पूरी तरह से खारिज करते है. एक तो इस एग्जिट पोल के सैंपल साइज छोटे है दूसरे इसमें कई गड़बड़ियां भी है. तीसरा हमारे जो वोटर है वो साइलेंट वोटर है. उसको चुप्पा वोटर कहते है. वो लाउड नहीं है, आगे बढ़कर नहीं आते है. वो वोटिंग के दौरान अपना वोट डालते है. चुपचाप तीर छाप मारते है.”
बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने बुलाई मीटिंग, शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का खाका हुआ तैयार, जानिये कब क्या होगा
एग्जिट पोल सामने आने के बाद RJD को पूरा विश्वास है की वह इस बार बिहार में सरकार बनाने जा रहे है और तेजस्वी यादव ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसीलिए तेजस्वी यादव ने आगे की प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर महागठबंधन को बहुतमत आता है तो RJD के जीते हुए सभी उम्मीदवारों को 10 तारीख को देर रात तक पटना पहुँचने का आदेश आया है.
बिहार चुनाव: एग्जिट पोल आने के बाद तेजस्वी यादव की बहन ने किया ट्वीट, “सिहांसन खली करो, लालू का लाल आ रहा है”
लालू प्रसाद यादव के परिवार ने तो तेजस्वी यादव के ताजपोशी की तैयारियां भी शुरू कर दी है. तेजस्वी की दो बहनों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है. तेजस्वी की बहन राजलक्ष्मी यादव ने ट्वीट कर लिखा राजतिलक की आई बारी, भाई तेजस्वी सब पर भारी! युवा बिहार, तेजस्वी सरकार!” वहीँ तेजस्वी की दूसरी बहन रोहिणी आचार्य ने लिखा “सिंहासन खाली करो..लालू का लाल आ रहा है।”
2015 में फेल हुए एग्जिट पोल 2020 में कितने सही साबित होंगे?
2020 के बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के मतदान के बाद आये सर्वे जहां एनडीए के खेमे में सस्पेंस और परेशानी बढ़ा गये वहीं पहले से रैलियों में भीड़ देख उत्साहित तेजस्वी को और राहत दे गए। कुल मिलाकर इस बार के सर्वे को समझें तो यह बात स्पष्ट है कि तेजस्वी काफी आगे हैं। बीजेपी भी मजबूत स्थिति में है लेकिन सीएम नीतीश इस बार एनडीए के लिए कमजोर कड़ी साबित होते नजर आ रहे हैं। हालांकि एग्जिट पोल के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए अभी से अंदाजा लगाना किसी को भी रास नही आ रहा और सब 10 नवम्बर तक इंतजार करना चाहते हैं।
बिहार चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा ने क्यों कहा हमारे लोग भी चूड़ी पहनकर नहीं बैठे है, जानिए पूरा मामला
बिहार चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. आज रैलियों की होड़ और लाउडस्पीकरों के शोर पर विराम लग जायेगा. 7 तारीख को तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों के लिए मतदान होगा. सभी दिग्गज नेता चाहेंगे की आज अपनी पूरी ताकत झोंक दी जाए. पक्ष-विपक्ष का एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है.
सीएम नीतीश ने पूछा- कौन किसको देश से बाहर करेगा? कहा- किसी मे ऐसा दम नही
किशनगंज की कोचाधामन सीट से एनडीए उम्मीदवार मुजाहिद आलम के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज कहा,’कौन ये दुष्प्रचार करता रहता है! कौन किसको देश से बाहर करेगा! ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को, सब हिंदुस्तान के हैं सब भारत के हैं, कौन किसको बाहर करेगा साहब? सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसी फालतू बातें करते हैं लेकिन इन बातों में कोई दम नही है।
बिहार चुनाव: दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए आज थमेगा प्रचार का शोर, JDU के लिए यह चरण रहेगा महत्वपूर्ण
बिहार की सत्ता में पिछले 15 साल से नितीश कुमार काबिज़ है और उनकी पार्टी JDU के लिए दूसरा चरण सबसे ख़ास है. NDA गठबंधन में JDU इस चरण में अपने सबसे ज्यादा उमीदवार मैदान में उतार रहा है जिसमें मौजूदा विधायकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है. NDA गठबंधन में JDU को 122 सीटें मिली है जिसमें से 7 उसने हम पार्टी को देदी है.
मुंगेर मामले पर राजनीति शुरू, संजय राउत, चिराग, कांग्रेस ने की नीतीश-मोदी को हटाने की मांग
बिहार के मुंगेर में कल आगजनी और उपद्रव की घटना पर अब राजनीति शुरू हो गई है। इस मसले पर अब लगभग सभी राजनीतिक दलों ने सरकार को अपने निशाने पसर लिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत से लेकर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने जहां सवाल उठाए हैं वहीं कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को हटाने की मांग की है।
