स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के‘ई- संजीवनी’ ओपीडी प्लेटफार्म ने 4 लाख टेली-परामर्श का मील का पत्थर प्राप्त कर लिया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष राज्यों में शामिल तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने क्रमशः 1,33167 और 1,00124 सत्रों में लॉग-इन किया।
Tag: #ModiGovernment
पीएम कल बिहार को देंगे रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात, अटल बिहारी वाजपेयी का बड़ा सपना होगा पूरा
बिहार विधानसभा चुनावों की बढ़ी सरगर्मियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार बिहार को अलग-अलग सौगात देने में कोई कसर नही छोड़ना चाहती है। खास बात यह है कि केंद्र से जुड़ी इन योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी खुद करते नजर आ रहे हैं। ऐसी ही तीन रेलवे से जुड़ी योजनाओं की सौगात पीएम मोदी कर बिहार को देंगे। इससे पहले पीएम पेट्रोलियम और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने से संबंधित कई बड़ी योजनाओं की सौगात दी चुके हैं।
चीन को भारी पड़ा अपना ही सर्वे, नतीजे में दिखा मोदी मैजिक
चीन ने भारत और यहां की सरकार को मद्देनजर रखते हुए एक सर्वे कराया है। अब यही सर्वे उसके गले की फांस बनता नजर आ रहा है। इस सर्वे के नतीजे चीन की सरकार और मीडिया को हैरान करने वाले हैं। पहले इन नतीजों को एक लेख के माध्यम से सार्वजनिक किया गया था लेकिन बाद में हटा लिया गया। हालांकि ग्लोबल टाइम्स के ट्वीट में अब भी यह नतीजे देखे जा सकते हैं। यह सर्वे बीजिंग, शंघाई, शियान, वुहान, चेंगडू, झेंगझाउ समेत 10 शहरों में कराया गया था। इसमें 1960 प्रतिभागी शामिल थे।
बड़ी खबर- चीन से तनाव के बीच विदेश मंत्री ने माना लद्दाख में स्थिति बहुत गंभीर है
लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव का दौर लंबा खींचता नजर आ रहा है। इस बीच भारत सरकार की तरफ से कभी हाँ कभी ना वाकई स्थिति रही है। सरकार ने घुसपैठ की बात से कभी इनकार किया तो कभी रक्षा मंत्रालय की साइट पर यह जानकारी सार्वजनिक की गई। उसके बाद इसे विवाद बढ़ता देख हटा भी लिया गया। अब पहली बार विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने माना है कि लद्दाख से सटी भारत-चीन सीमा पर स्थिति बहुत गंभीर है
बिहार- NDA में फिलहाल सब ठीक, नड्डा के बयान से मिला संदेश
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी के इस दौर में चुनाव से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी कर दी है और इसके साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से लेकर दल बदल और चुनावी सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। एक दूसरे पर जम कर निशाना साधा जा रहा है वहीं मुद्दों के लिए जनता की नब्ज टटोलने के साथ संभावित प्रत्याशी की भी खोज हर दल में शुरू हो गई है।
फिर राफेल को लेकर सरकार पर हमलावर हुए राहुल गांधी, कहा-खजाने से पैसे….
राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगे राफेल विमानों की खरीद का मुद्दा उठाया है। इस बार राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि राफेल डील में भारतीय खजाने से पैसे चोरी कर लिए गए। राफेल डील के बाद से लेकर आजतक लगातार वह इसपर सवाल उठाते रहे हैं। राहुल गांधी ने लगातार कहा है कि इस डील में बड़ा घोटाला हुआ है हालांकि 2019 के चुनावों में इसे मुख्य मुद्दा बना कर भी राहुल और कांग्रेस को कुछ खास हासिल नही हुआ था।
