प्रधानमंत्री ने फ्रांस के नीस में एक चर्च के भीतर हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के नीस में आज एक चर्च के भीतर हुए जघन्य हमले सहित हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है।

प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित होने वाले एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता समारोह में 31 अक्टूबर 2020 को गुजरात के केवड़िया में भाग लेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही लोगों को एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर आयोजित एकता दिवस परेड में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के तहत 18 और व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और सुदृढ नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने व्यक्ति को आतंकवादी घोषित करने के प्रावधान को शामिल करने के लिए अगस्त 2019 में विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 मे संशोधन किया था। इस संशोधन से पहले केवल संगठनों को ही आतंकवादी संगठन घोषित किया जा सकता था।

प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ में उत्‍तर प्रदेश के लाभार्थियों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री के सम्‍बोधन का मूल पाठ

अभी जब मैं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सभी लाभार्थियों से बात कर रहा था, तो ये अनुभव किया कि सबको एक खुशी भी है, और एक आश्चर्य भी है। पहले तो नौकरी पेशे वालों को भी लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे। गरीब आदमी, रेहड़ी ठेले वाला तो बैंक के भीतर जाने की भी नहीं सोच सकता था। लेकिन आज बैंक खुद चलकर आ रहे हैं। बिना किसी दौड़ भाग के अपना काम शुरू करने के लिए लोन मिल रहा है।

प्रधानमंत्री-कुसुम योजना के तहत पंजीकरण के लिए धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइटों के विरुद्ध MNRE ने दी चेतावनी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा प्रधान मंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (प्रधानमंत्री-कुसुम) योजना लागू किया गया है जिसके तहत कृषि पंपों के सौरीकरण के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है

प्रधानमंत्री 27 अक्‍टूबर को ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 27 अक्‍टूबर को ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 10:30 बजे संवाद करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।’

प्रधानमंत्री सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

केन्द्रीय जांच ब्यूरो इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करता है जो प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक आयोजित होने वाले “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के साथ-साथ हो रहा है। इस सम्मेलन की गतिविधियों में सतर्कता संबंधी विषयों पर ध्यान दिया जाएगा जिनमें लोगों को जागरूक करना और नागरिकों की सहभागिता से सार्वजनिक जीवन में अस्मिता तथा सत्यनिष्ठा के भारत के संकल्प को पुष्ट करना है।

मन की बात 2.0’ की 17वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार! आज विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व है। इस पावन अवसर पर आप सभी को ढ़ेरों शुभकामनाएं। दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। लेकिन, साथ ही, ये एक तरह से संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है। आज, आप सभी बहुत संयम के साथ जी रहे हैं, मर्यादा में रहकर पर्व, त्योहार मना रहे हैं, इसलिए, जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं, उसमें जीत भी सुनिश्चित है

J&K 100 दिनों के भीतर प्रत्येक स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र तक पाइप द्वारा पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करके प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करेगा

बच्चे हर राष्ट्र का भविष्य हैं और शुद्ध पेयजल और बेहतर स्वच्छता प्रदान करना उनके विकास और समग्र विकास के लिए आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और दिशा-निर्देश पर जल शक्ति मंत्रालय ने 2 अक्टूबर, 2020 को देश भर के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 100-दिवसीय अभियान शुरू किया था।

नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार आइटीबीपी को पूर्ण रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 59वें स्थापना दिवस पर ग्रेटर नोएडा में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की और परेड की सलामी ली।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में तीन प्रमुख परियोजनाओं के उद्घाटन में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी, उपमुख्यमंत्री श्री नितिन पटेल जी, गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद, श्री सी. आर. पाटिल जी, अन्य सभी मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, मेरे किसान साथियों, गुजरात के सभी भाइयों और बहनों !

बिहार चुनाव विशेष- क्या मोदी-नीतीश के करीबी रहे प्रशांत किशोर पर्दे के पीछे से निभा रहे बड़ी भूमिका?

कभी मोदी के करीबी तो कभी उनके धुर विरोधी और नीतीश के करीबी जा बने प्रशांत इन दिनों किसी खास भूमिका या पर्दे के सामने तो नजर नही आ रहे लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि नीतीश से अलग होकर ‘बात बिहार की’ शुरू करने वाले इस चुनावी परिदृश्य से पूरी तरह ओझल हैं?

भागलपुर में महागठबंधन पर बरसे मोदी, कहा- इन्होंने बिहार के साथ विश्वासघात किया, अपनी तिजोरियां भरी

बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार के क्रम पीएम मोदी ने आज सिल्क सिटी भागलपुर में एनडीए के पक्ष में एक रैली को संबोधित किया। इससे पहले वह सासाराम और गया में रैलियों को संबोधित कर चुके थे। इस दौरान उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

बिहार आ रहे पीएम मोदी से तेजस्वी को है यह आशा, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार का शोर हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। बीजेपी की तरफ से आज सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी जहां आज पहली रैली करेंगे वहीं पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी आज अपनी पहली चुनावी रैली का आगाज़ करेंगे।

बिहार चुनावों के बीच ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #का_किये_हो_मोदी_जी

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। अलग-अलग दलों के नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मैदान में उतार चुके हैं वहीं समर्थन मांगने के साथ साथ सवाल और आरोपों के शब्दबाण भी हर तरफ से खूब चलाये जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस दौरान बंगाल के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत शंख बजाकर किया।

प्रधानमंत्री ने पुलिस स्‍मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पुलिस स्‍मृति दिवस पर कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हुए […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मून जे-इन के बीच फोन पर बातचीत हुई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मून जे-इन के साथ फोन पर बातचीत की।

जम्मू एवं कश्मीर में सेब की खरीद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मिली मंजूरी, जानें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सत्र यानी 2019-20 में जिस तरह से जम्मू कश्मीर में नियम और शर्तों का पालन किया गया था उसी तरह वर्तमान सत्र यानी 2020-21 में भी जम्मू एवं कश्मीर (जेएंडके) में सेब खरीद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मंजूरी दे दी है।