बिहार चुनावों के बीच ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #का_किये_हो_मोदी_जी

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। अलग-अलग दलों के नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मैदान में उतार चुके हैं वहीं समर्थन मांगने के साथ साथ सवाल और आरोपों के शब्दबाण भी हर तरफ से खूब चलाये जा रहे हैं।

सोशल मीडिया से लेकर ग्राउंड जीरो तक यह दौर जारी है। इसी बीच आज ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #का_किये_हो_मोदी_जी?


यह ट्रेंड आज बीजेपी द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र के कुछ देर बाद से शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक लगभग 17.5 हजार ट्वीट इस टैग के साथ किये जा चुके हैं। यह ट्रेंड खास तौर पर बीजेपी के उस वादे के बाद शुरू हुआ जिसमें कहा गया है कि सत्ता में आने के बाद कोरोना वैक्सीन प्रत्येक बिहार वासी को मुफ्त में दी जाएगी।


ट्विटर यूज़र्स अब बीजेपी के इसी घोषणा पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या बिहार में चुनाव हैं इसलिए यहां वैक्सीन ढ़ी जाएगी और बाकी राज्यों का क्या होगा? इसके अलावा लोग ट्वीट्स के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की व्यथा, बिहार में बढ़ी बेरोजगारी दर जैसे मुद्दे उठा रहे हैं।

साथ ही यह याद भी दिला रहे कि कांग्रेस के शासनकाल में पोलियो की वैक्सीन सभी तक पहुंची लेकिन कोरोना वैक्सीन को चुनाव देखते हुए बांटने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *