पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस दौरान बंगाल के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत शंख बजाकर किया।

कार्यक्रम के शुरुआत में बीजेपी नेता और गायक बाबुल सुप्रियो ने रवींद्रनाथ टैगोर का एक गाना भी गाया।


कार्यक्रम के शुरुआत में पीएम ने बांग्ला में बोलते हुए बंगाल के लोगों को दुर्गा पूजा के पावन अवसर पसर बधाई दी। पीएम ने बंगाल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा,’बंगाल के लोगों में एक ऐसी आत्मशक्ति है जिसके कारण वो हर क्षेत्र में आगे बढ़कर उपलब्धियां पाते हैं।

बंगाल के लोगों ने देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया है, आज भी बढ़ा रहे हैं और ये मेरा विश्वास है कि भविष्य में भी बंगाल के लोग देश का गौरव इसी तरह बढ़ाते रहेंगे।’


नारीशक्ति को सलाम करते हुए पीएम ने अपने भाषण के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर बोलते हुए कहा,’22 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोलना हो या फिर मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आसान ऋण देना हो।

चाहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान हो या फिर तीन तलाक के खिलाफ कानून हो।देश की नारीशक्ति को सशक्त करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।’


रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चटर्जी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा,’ये बंगाल की ही धरती थी जिसने आज़ादी के आंदोलन में स्वदेशी को एक संकल्प बनाने का काम किया था। बंगाल की ही धरती से गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चटर्जी ने आत्मनिर्भर किसान और आत्मनिर्भर जीवन का संदेश दिया था।’


आपको बता दें कि पीएम के इस कार्यक्रम के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने की तैयारी बीजेपी द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम में पूरे बंगाल के 70 हजार बूथों से लाखों कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया गया था।

पीएम के संबोधन के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में आगामी 2021 विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *