भारत में पिछले आठ दिनों से कोविड-19 के हर दिन 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं

भारत में लगातार आठ दिनों तक कोविड-19 के 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में, भारत में केवल 41,100 व्यक्ति कोविडसे संक्रमित पाए गए। हर दिन सामने आने वाले नये मामले आखिरी बार सात नवंबर को 50,000 से ज्यादा थे।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और बेकाबू होते मामलों ने राज्य और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अब इससे निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने दिए धार्मिक स्थल खोलने के आदेश, संजय राउत बोले- पीएम बैठक कर बताएं हार या जीत क्या होती है

कोरोना महामारी के दौर में लगभग आठ महीने से बंद धार्मिक स्थल एक बार फिर खोलने के आदेश महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने जारी कर दिए हैं। इन आदेशों को जारी करते हुए इससे संबंधित दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। एसओपी के मुताबिक कोरोना के प्रसार को रोकने और इससे बचाव के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.8 लाख पर पहुंची

चार दिनों से 5 लाख से कम सक्रिय मामलों का सिलसिला जारी है। भारत में अभी तक एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4,80,719 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी घटकर 5.48 फीसदी हो गई है।

भारत में को‍विड- 19 के स‍क्रिय मामलों की संख्‍या 4.85 लाख से कम हुई

भारत में कोविड से संक्रमित मामलों की संख्‍या 4,84,547 रही जो 5 लाख के स्‍तर से काफी कम है। यह लगातार तीसरा दिन है कि जब स‍ंक्रमित मामलों की संख्‍या 5 लाख के स्‍तर से नीचे बनी रही है। कुल पॉजिटिव मामलों में यह योगदान मात्र 5.55 प्रतिशत का है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्मृति ईरानी की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जानें

राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सचिन पायलट ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा,’मैंने कोरोना टेस्ट कराया जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना परीक्षण करवा लें। मै डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूँ। जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।’

भारत ने कोरोना से लड़ाई में कई अभूतपूर्व उपलब्धियों को हासिल किया

वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ भारत ने अपनी सामूहिक लड़ाई में कई अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है और देश में 106 दिनों के बाद पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या गिरकर 5 लाख से नीचे आ गई है।

डॉ. हर्षवर्धन ने 9 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े उपायों की समीक्षा की

डॉ. हर्षवर्धन ने सभी को इस बात की याद दिलाते हुए अपनी बात की शुरुआत की कि 8 जनवरी को कोविड के बारे में पहली बैठक होने के बाद देश ने इस महामारी के 11वें महीने में कदम रखा है।

अरुणाचल प्रदेश के स्कूल जाने वाले बच्चे खादी के मास्क पहनेंगे

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहली बार अपने स्कूल जाते समय हजारों स्कूली बच्चे तिरंगे वाले खादी के फेस मास्क पहनेंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने स्कूली बच्चों के लिए 60,000 उच्च गुणवत्ता वाले खादी कॉटन फेस मास्क की आपूर्ति की है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 50,000 से भी कम मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,674 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के साथ प्रतिदिन 50,000 से कम मामले सामने आए हैं। प्रतिदिन नए मामलों में 15 अक्तूबर से लगातार कमी हो रही है।

पिछले पांच सप्‍ताहों में कोविड के नए मामलों से अधिक मरीजों का संक्रमण से मुक्‍त होना जारी

पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के नए मामले 50,000 से कम पाए गए हैं, जबकि प्रतिदिन संक्रमण से मुक्‍त होने वाले नए मरीजों की संख्‍या 54,000 से अधिक है। पिछले पांच सप्‍ताहों से प्रतिदिन कोविड के नए मामलों की तुलना में संक्रमण से मुक्‍त होने वाले नए मामलों की संख्‍या अधिक पाई गई है।

सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक हुए कुल मामले 70 लाख से ज्यादा

भारत ने कोविड के खिलाफ जारी जंग में कई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किए। पिछले 24 घंटों में नए सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 40,000 के नीचे आ गई है। 15 सप्ताह (105 दिन) के बाद प्रतिदिन 38,310 नए मामले दर्ज हुए। 22 जुलाई, 2020 को 37,724 नए मामले थे।

भारत ने कोविड-19 के नमूनों की जांच में कुल 11 करोड़ का आंकड़ा पार किया

भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों रोगियों की संख्या में वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा आज 75 लाख (75,44,798) को पार कर गया।

चुनावों के बीच बिहार से ‘गायब’ हुआ कोरोना, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

कोरोना वायरस के भारत मे आने के बाद सबसे ज्यादा चिंता बिहार, यूपी जैसे बड़ी आबादी वाले राज्यों को लेकर थी। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को लेकर थी। इसी बीच बिहार से बदहाली की तस्वीरें आनी शुरू हो गईं। अस्पताल में मरीज मरते देखे गए। इसके बाद एक्शन में आई नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य सचिव को बदल डाला।

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या कुल संक्रमित मामलों का सिर्फ 7.35 प्रतिशत

भारत ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पिछले तीन सप्ताह (85 दिनों) में पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख से नीचे पहुंच गई है। आज भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख 94 हजार है। 6 अगस्त को सक्रिय मरीजों की संख्या 5 लाख 95 हजार थी।

देश में तीन महीने के बाद दैनिक आधार पर कोविड के नए मामले सबसे कम

भारत ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। तीन महीने में पहली बार पिछले 24 घंटों में कोविड के नए मामलों की संख्‍या 36,500 (36,470) से नीचे आ गई है। 18 जुलाई को कोविड के कुल 34,884 नए मामले दर्ज किए गए थे

Corona Update: पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के सिर्फ 36 हजार मामले, 3 महीनों में सबसे कम

पिछले 24 घंटो की बात की जाए तो सिर्फ 36 हजार 469 नए मामले ही सामने आए हैं. वहीँ मरने वालों की संख्या भी 488 ही है.

भारत में कोरोना मृत्‍यु दर 22 मार्च के बाद से सबसे कम

देश के विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों के प्रभावी चिकित्‍सकीय प्रबंधन को लेकर केन्‍द्र और राज्‍य/संघ शासित प्रदेशों के केन्द्रित प्रयासों से भारत में कोरोना से होने वाली मृत्‍यु दर 1.5 प्रतिशत हो गई है।

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को हुआ कोरोना, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की कोरोना पॉजिटिव हो गए है. यह जानकारी उन्होंने खुद अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल पर दी. उन्होंने बताया की उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनकी तबियत फिलहाल ठीक है. एहतियातन तौर पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. मैं जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा.