भारत में कोरोना मृत्‍यु दर 22 मार्च के बाद से सबसे कम

देश के विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों के प्रभावी चिकित्‍सकीय प्रबंधन को लेकर केन्‍द्र और राज्‍य/संघ शासित प्रदेशों के केन्द्रित प्रयासों से भारत में कोरोना से होने वाली मृत्‍यु दर 1.5 प्रतिशत हो गई है।

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को हुआ कोरोना, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की कोरोना पॉजिटिव हो गए है. यह जानकारी उन्होंने खुद अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल पर दी. उन्होंने बताया की उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनकी तबियत फिलहाल ठीक है. एहतियातन तौर पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. मैं जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा.

भारत ने नया मील का पत्‍थर हासिल किया, कोरोना रिकवरी दर 90 प्रतिशत हुई

भारत ने कोरोना से लड़ाई में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है और आज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 90 प्रतिशत हो गई। पिछले 24 घंटों में 62,077 मरीज ठीक हुए हैं और इन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दी जा चुकी है तथा नए पुष्‍ट मामलों की संख्‍या 50,129 है। कुल मामलों के 90 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

भारत में लगातार दूसरे दिन संक्रमित मामलों की संख्या 7 लाख से कम रही

भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट का रुख कायम है। लगातार पिछले दो दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख से कम, यानी 6,80,680 पर कायम रही।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

बिहार चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार में बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने बताया की फ़िलहाल वह स्वस्थ है और में आइसोलेशन में हूँ.

भारत ने कोविड के कुल 10 करोड़ टेस्‍ट कराने का लक्ष्‍य पार किया

भारत ने जनवरी 2020 से अब तक कोविड-19 के अधिक-से-अधिकटेस्‍ट कराने केमामले में भारी वृद्धि दर्ज की है। उसने आज कुल 10 करोड़ (10,01,13,085)टेस्‍ट कराने का लक्ष्‍य पार कर लिया ।

बिहार चुनाव: फ्री कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर बीजेपी ने दी सफाई, रवि शंकर प्रसाद ने बताया ऐतिहासिक कदम

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन वाले बयान पर देश में हंगामा मचा हुआ है. विपक्ष ने इस बयान को लेकर काफी नाराज़ी ज़ाहिर की है. विपक्ष ने इस बयान की चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात भी कही है.

भारत में पिछले तीन दिन से लगातार कोविड के सक्रिय मामले कुल मामलों के 10 प्रतिशत से भी कम

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार आ रही गिरावट का रुख बिना रूके जारी है। पिछले तीन दिनों में सक्रिय मामले कुल मामलों के 10 प्रतिशत से भी कम पर कायम हैं। इससे पता चलता है कि देश भर में कोविड-19 रोगियों के 10 मामलों में से सिर्फ एक ही सक्रिय मामला है।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी, कोरोना काल मे भी लगी मतदाताओं की कतार, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जारी शोर के बीच आज विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

बिहार बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज़ हुसैन कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

कोरोना काल मे बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करें। हालांकि बढ़ते चुनावी शोर में कोरोना कोई मुद्दा नही है। भीड़ लगाने की होड़ साफ नजर आ रही है।

भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का ट्रेंड जारी, देखें हर जानकारी

कर्नाटक में सबसे अधिक 8,500 से अधिक नई रिकवरी हुई है और इसके साथ ही उसने महाराष्ट्र को ​पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र और केरल दोनों राज्यों में 7,000 से अधिक नई रिकवरी हुई है।

कोविड वैश्विक महामारी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी

कोविड-19 महामारी के दौरान सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियों को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्‍साहित करने के लिए तथा इस बीमारी से डरे बिना कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु दर्शकों में आत्‍मविश्‍वास उत्‍पन्‍न करने के लिए यह अनिवार्य है कि देश भर में सांस्‍कृतिक समारोहों और कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने से जुड़े सभी हितधारकों को अपने प्रचालनों और कार्यकलापों के आयोजन के समय कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सख्‍त उपाय अपनाने चाहिए।

पीएम मोदी आज 6 बजे देंगे राष्ट्र के नाम संबोधन, पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश के नाम संबोधन जारी करेंगे। पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में किए गए ट्वीट के माध्यम से दी है। हालांकि यह स्पष्ट अभी नही हो सका है कि राष्ट्र के नाम पीएम के इस संबोधन पर किस मुद्दे पर पीएम बोलेंगे। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस और आगामी त्योहारों को देखते हुए पीएम इन्ही बातों पर अपना संबोधन दे सकते हैं।

बिहार में अब कोरोना से नही रहा डर, रैलियों में खुलेआम उड़ रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां, देखें

कोरोना काल मे बिहार में चुनाव आयोजित कराए जाएम चाहिए या नही यह सवाल पिछले दिनों काफी उछला? बात सुप्रीम कोर्ट तक गई। राजद समेत लोजपा और कई अन्य दलों ने चुनाव टालने की मांग भी आयोग के समक्ष रखी थी।

कोरोना से संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री की हालत गंभीर, फेफड़े पूरी तरह हो गए हैं डैमेज

उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनके इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल और चेन्नई से डॉक्टरों की टीम से भी सलाह ली जा रही है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी

देश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और आज दूसरे दिन कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हैं और इनकी 7,83,311 देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.45 प्रतिशत है।

प्रधानमंत्री ने टीका तैयार होने पर नागरिकों तक उसकी तेजी से पहुंच का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति, टीके की सुपुर्दगी, वितरण और उसे लगाने के संबंध में चल रही तैयारियों की आज समीक्षा की। बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी और भारत सरकार के अन्य विभागों ने भाग लिया।

डेढ़ महीने में पहली बार कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्या आठ लाख से नीचे

भारत ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डेढ़ महीने के बाद पहली बार कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्‍या आठ लाख से नीचे आई है।

भारत का विश्व में प्रति दस लाख आबादी पर सबसे कम मौत होने का क्रम जारी है

इन परिणामों में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का योगदान है, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है और इन राज्यों से राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख आबादी पर कम मौत दर्ज हो रही हैं।