बिहार चुनाव: फ्री कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर बीजेपी ने दी सफाई, रवि शंकर प्रसाद ने बताया ऐतिहासिक कदम
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन वाले बयान पर देश में हंगामा मचा हुआ है. विपक्ष ने इस बयान को लेकर काफी नाराज़ी ज़ाहिर की है. विपक्ष ने इस बयान की चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात भी कही है.
वहीँ दूसरी ओर बीजेपी ने इस मुद्दे पर सफाई दी है. प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन वाले बयान का बचाव करते हुए कहा की यह एक ऐतिहासिक कदम है जिससे करोड़ों लोगों को फायदा होगा.
रवि शंकर प्रसाद ने कहा “ऐतिहासिक विज़न डॉक्यूमेंट बिहार के विकास की तरफ बढ़ गया है. इस डॉक्यूमेंट में सबसे इम्पोर्टेन्ट बात है कोरोना की फ्री वैक्सीन का जो बिहार के लोगों के लिए वादा किया गया है.
यह दिखाता है की हमारी पार्टी का बिहार के लोगों के लिए कमिटमेंट क्या है. आज कोरोना के इस काल में हेल्थ केयर प्राथमिकता बननी चाहिए.”
उन्होंने आएगी कहा “यह एक क्रांतिकारी कदम है और इसका उद्द्येश बहुत स्पष्ट है. जब बिहार में हमारी सरकार बन जाएगी तो केंद्र के साथ मिलकर हम बिहार के लोगों को कोरोना की वैक्सीन फ्री में मुहैया करवाएंगे.”
आपको बतादें की आपको बतादें की कल निर्मला सीतारमण ने पटना में बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था. इस दौरान बताया की भारत में कोरोना की 3 वैक्सीन अपने फाइनल ट्रायल में है.
अगर साइंटिस्ट्स ने उन्हें पास कर दिया तो वह जल्द ही मार्किट में उपलब्ध होंगी. उन्होंने ऐलान किया की अगर NDA की सरकार फिर से बिहार में आएगी तो उनकी सरकार सभी बिहार वासियों को कोरोना संक्रमण की दवाई मुफ्त में प्रदान करेगी.
इस ऐलान के ऊपर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा था “भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख़ देखें।”
