कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आज बिहार में चुनावी बिगुल फूँक दिया है. नवादा के हिसुआ में राहुल ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उमीदवार तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभा को सम्भोदित किया और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा.
रैली में चीन के मुद्दे पर बात करते हुए राहुल ने कहा “चीन की सेना ने हमारे 20 सैनिकों को शहीद किया और हमारी 1200 किलोमीटर ज़मीन ली है। जब चीन हमारी ज़मीन के अंदर आया तो हमारे PM ने वीरों का अपमान करते हुए ये क्यों बोला कि हिन्दुस्तान के अंदर कोई नहीं आया। आज कहते हैं कि मैं सिर झुकाता हूं.”
किसानों के मुद्दे पर राहुल ने मोदी को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा की केंद्र सरकार ने किसानों को ख़त्म करने के लिए तीन कानून बनाये है. यह कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे. यह कानून किसानों के दुश्मन है. मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है.
वहीँ दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर लोगों को धर्म के नाम पर लड़वाने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा “कुछ लोग जाति के नाम पर, कुछ धर्म के नाम पर लड़ाएंगे लेकिन बिहार के लोग इस बार बेरोज़गारी, काम के मुद्दे पर लड़ेंगे। किसान और मज़दूर के मुद्दे पर लड़ेंगे। 9 नवंबर को लालू जी की रिहाई होगी, 9 नवंबर को मेरा जन्मदिन भी है। और 10 नवंबर को नीतीश जी की विदाई है.”
आपको बताते है राहुल गाँधी के भाषण के मुख्या बातें।
