महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

बिहार चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार में बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने बताया की फ़िलहाल वह स्वस्थ है और में आइसोलेशन में हूँ.

देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा “मैं लॉकडाउन के समय से ही लगातार काम कर रहा हूँ मगर अब भगवान भी चाहता है की में रुकूँ और थोड़ा आराम करूँ. मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं आइसोलेशन में हूँ. मैं डॉक्टरों की सलाह पर दवाई और ज़रूरी ट्रीटमेंट ले रहा हूँ.”

उन्होंने आगे लिखा “जो लोग भी मेरे संपर्क में आए है वह अपना कोरोना टेस्ट करवाले. आप सभी अपना ध्यान रखिये.”

इससे पहले बिहार के उप-मुखयमंत्री सुशील मोदी और बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज़ हुसैन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी थी. शाहनवाज़ हुसैन  दिल्ली के AIIMS में भर्ती है वहीँ सुशील मोदी को पटना AIMMS में भर्ती करवाया गया है. दोनों नेताओं की हालत फ़िलहाल सही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *