बिहार विधानसभा चुनाव- तेजस्वी बोले-अभी बिहार-बिहार करेंगे, चुनाव होते ही भूल जाएंगे

बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनीतिक तपन तेजी से बढ़ रही है। एक तरफ जहां सरकार वादे, यादें, शिलान्यास और उद्घाटन से जनता को विकास और अपनी कामयाबी की बातें बताने में जुटी है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार हमलावर है। खास कर कृषि संबंधित बिल ने जैसे विपक्ष को संजीवनी दे दी है और इसको लेकर सरकार को लगातार तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

बीजेपी ने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा सत्र से पहले कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक, पढ़ें

कोरोना महामारी के दौर में जारी संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार होने की आशंका अब तक सही साबित हुई है। कृषि विधेयकों को लेकर सरकार और विपक्षी दलों में खूब तनातनी देखने को मिल रही है। राज्यसभा से निलंबित सांसद जहां एक तरफ धरने पर हैं वहीं सांसदों के व्यवहार से दुखी राज्यसभा के उप-सभापति भी उपवास पर हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर भी सांसदों के व्यवहार पर दुख जताया है।

पीएम तीन अक्टूबर को देंगे बड़ी सौगात, करेंगे अटल टनल का लोकार्पण, जानें

पीएम नरेंद्र मोदी तीन अक्टूबर को सामरिक दृष्टि से अहम अटल टनल का लोकार्पण कर सकते हैं। ख़बरों के मुताबिक पीएम का यह दौरा पहले सितम्बर में प्रस्तावित था हालांकि अब यह अक्टूबर की शुरुआत में तय माना जा रहा है।

कोरोना काल मे बीजेपी के ‘ख्याली पुलाव’ पर राहुल का वार, कहा- एक सच भी था…

कोरोना काल मे लगे लॉकडाउन से लेकर बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से लेकर जीडीपी तक राहुल गांधी सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं। वह ट्वीट के माध्यम से लगातार चीन सीमा पर गतिरोध समेत अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरते रहे हैं।

बिहार- पीएम ने दिया पेट्रोलियम प्रोजेक्ट्स का तोहफा, बाँका और चंपारण को मिली खास सौगात

पीएम ने आज पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन का बांका तक विस्तार, बांका में इंडियन ऑयल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और चंपारण में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण किया।

बाहुबली अतीक अहमद के अवैध निर्माणों पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र

प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद के अवैध संपत्तियों के खिलाफ सरकार ने युद्धस्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी है.

केंद्र की राज्यों को चेतावनी किसी हालात में न रोकें ऑक्सीजन की आवाजाही, पढ़ें

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने इस बात पर जोर दिया है कि मेडिकल ऑक्‍सीजन की पर्याप्‍त और बाधारहित आपूर्ति कोविड-19 के मध्‍यम और गंभीर मामलों के इलाज के लिए एक महत्‍वपूर्ण जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- जम्मू कश्मीर में सुधरी आरटीआई की स्थिति

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 में जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, गवर्नेंस मॉडल की पहचान पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित शासन बन गई है।

विशेष- लोजपा-जदयू खींचतान में बीजेपी की खामोशी बहुत कुछ कहती है, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों की बिसात बिछने लगी है। नफा-नुकसान का आकलन शुरु हो गया है। इसी के साथ पहले शुरु हुआ नेताओं के पाला बदलने का खेल, फिर हुआ दल बदलने का खेल और अब शुरू है आरोप-प्रत्यारोप का दौर। आरोप प्रत्यारोप भी अगर सत्ता पक्ष और महागठबंधन के बीच हो तो शायद इसमें कुछ नया नही माना जाता लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव है कि तर्ज पर पहले जहां मांझी, नीतीश के साथ आ मिले वहीं एनडीए के पुराने पार्टनर लोजपा ने मोर्चा खोल दिया।

राहुल गांधी का सरकार पर तीखा प्रहार, बोले- कोविड बस बहाना है, दफ्तरों को ‘स्टाफ मुक्त’ बनाना है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार की सोच न्यूनतम सरकार और अधिकतम निजीकरण की है। आपको बता दें कि राहुल गांधी कोरोना, बेरोजगारी और निजीकरण जैसे ज्वलंत मुद्दों को लगातार उठाते रहे है।

अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें

गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर उन्हें कब एम्स से छुट्टी मिलेगी और क्यों वह कोरोना से उबरने के बाद भी इतने लंबे समय से अस्पताल में हैं? अब इसका जवाब एम्स की तरफ से जारी किए गए अपडेट में दिया गया है।

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने मांगा अपनी ही पार्टी के विधायक का इस्तीफा, बीजेपी की कलह बाहर आई

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों चर्चा में है। चर्चा में होने मि वजह है अपनी ही पार्टी के विधायक से इस्तीफा मांगना। दरअसल इन दिनों गोरखपुर बीजेपी में सब ठीक है, ऐसा लग नही रहा। काफी दिनों से अंदरखाने चल रहा विवाद अब सामने आ गया है।

पीएम की मोर के साथ तस्वीर पर विवाद, लोग दिला रहे लालू पर मुकदमे की याद

पीएम मोदी ने कल एक वीडियो और उसके साथ एक कविता शेयर की थी। इस वीडियो में एक के बाद एक तस्वीरें चल रही थी जिसमे पीएम राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने हाथों से दाना खिलाते दिखाई दे रहे हैं। पीएम आवास में मोरोंके अठखेलियों की यह तस्वीरें बहुत ही मनमोहक थीं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, सीएम योगी ने दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को यूपी बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें योगी सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी थी। हालांकि एक लंबे इंतजार के बाद यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम हैं जो सरकार या पार्टी में पहले से किसी पद पर नही थे और पंकज इस फॉर्मूले में फिट पाए गए।

नेपाल से भारत मे अवैध घुसपैठ की कोशिश करते चीनी नागरिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले की नेपाल से सटी सोनौली सीमा पर आज एक चीनी नागरिक को अवैध घुसपैठ करते वक़्त सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने धर दबोचा और यूपी पुलिस के हवाले कर दिया। यह व्यक्ति चीन का नागरिक है और इसका नाम शेन ली है। इस व्यक्ति पर पुलिस ने विदेशी विषयक अधिनियम,14 विदेशी अधिनियम एक्ट, 420 और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

रंजन गोगोई हो सकते हैं बीजेपी की तरफ से सीएम उम्मीदवार- तरुण गोगोई

असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर टाइम्स ऑफ इंडिया ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के हवाले से प्रकाशित की है। इस खबर के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई असम में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल रंजन गोगोई राज्यसभा सांसद हैं।

कांग्रेस में बड़े बदलाव की मांग को लेकर 23 बड़े नेताओं ने लिखी चिट्टी,गांधी परिवार को बताया अहम

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की शिथिलता और खोते जनाधार के बीच कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख बड़े और सार्थक परिवर्तन की मांग उठाई है। यह चिट्ठी ऐसे वक्त में सामने आई है जब इसी महीने सोनिया गांधी का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल पूरा हो रहा है, सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक है और पार्टी का एक धड़ा दुबारा राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुका है।

केंद्र का राज्यों को निर्देश, न रोकें वस्तुओं और व्यक्तियों की आवाजाही, नही चाहिए कोई विशेष पास

केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यक्तियों और सामानों के आवागमन पर कोई भी रोक न लगाई जाए। यह निर्देश उन शिकायतों के बाद जारी किए गए हैं जिनमे कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी करने के बाद भी कई राज्य सामानों को एक राज्य से दूसरे राज्य आने पर रोक लगा रहे हैं। इस मामले में केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

आखिर आज योगी ने विधानसभा में किसे कहा दिल्ली का नमूना?

योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहे थे। यूँ तो यह संबोधन अलग अलग मुद्दों पर था लेकिन योगी ने खास कर अपने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए पिछले दिनों लगाए गए सारे इल्जाम का जवाब देने के लिए इस मौके का फायदा उठाया। इस दौरान वह पूरे रौ में थे। कभी यह कह विपक्ष को जवाब दिया कि मुझे शायरी नही श्लोक आते हैं और शायरी पढ़ दी वहीं कभी ‘दिल्ली के नमूने’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया।

स्वच्छता सर्वे में पटना सबसे गन्दा शहर, लालू का फूटा गुस्सा, कहा “इसका दोष हमें नहीं दोगे क्या?”

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरूवार को स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 के नतीजे जारी किए हैं. नतीजों के सामने आते ही बिहार की राजनीति गर्मा गई है. दरसल नतीजों के अनुसार 10 लाख से अधिक जनसँख्या वाले शहरो में स्वछता के मामले में पटना ने टॉप किया है, मगर नीचे से