लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) में दो फाड़ होने के बाद चल रही खींचतान का सिलसिला अभी रूका नहीं है। लोजपा(चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय को बिहार लोजपा संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Tag: #BiharPolice
नौकरशाही और तानाशाही से नाराज होकर मंत्री मदन साहनी ने की इस्तीफे की पेशकश
बिहार विधानसभा के बहादुरपुर चुनाव क्षेत्र से प्रतिनिधि और बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने कथित अफसरशाही और तानाशाही से तंग आकर इस्तीफे की पेशकश की है। राज्य के नौकरशाही पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अफसर उनकी बात नहीं सुनते। यहां तक कि उन्होंने दिए गए घर और कार के ऊपर भी नाराजगी जताई है।
‘आशीर्वाद यात्रा’ से होगा चिराग पासवान का शक्ति परीक्षण,भाजपा की बनी हुई है नजर
5 जुलाई को शुरू होने वाले चिराग पासवान की “आशीर्वाद यात्रा” ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगा दिया है। सूत्रों के कहने अनुसार, भाजपा चिराग पासवान की इस यात्रा के बाद अपना रुख साफ करेगी कि वह किसके साथ है क्योंकि वह पहले यह देखना चाहती है कि बिहार की जनता चिराग पासवान को अपनाती है या नकारती है
गाजियाबाद मारपीट मामला: सपा नेता पर हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत केस
गाजियाबाद से आए वीडियो में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान इदरीस पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 3(2) के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। फेसबुक लाइव पर अब्दुल समद के साथ दिखाई देने के बाद गाजियाबाद की पुलिस में इदरीस को कथित तौर पर सांप्रदायिक हिंसा और नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
जमानत पर चल रहे लालू को सुशील मोदी ने दी यह सलाह, जानें
लालू प्रसाद यादव इन दिनों जेल से बाहर हैं। वह जमानत पर हैं और दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। यूँ तो लालू राजनीति से दूर हैं लेकिन ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिये वह राजनीतिक मामलों और मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। खास कर बिहार सरकार पर हमला बोलने का वह कोई मौका नही चूकते हैं। लालू के यह ट्वीट्स और राजनीतिक सक्रियता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को पसंद नही आई।
राजद ने जारी की अपने प्रवक्ताओं की सूची
तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना लौटने के बाद राजद फिर से होने वाले चुनाव की तैयारियों में सक्रिय दिखाई दे रही है। राजद ने नीतीश सरकार को घेरने के लिए 19 प्रवक्ताओं की एक नई टीम की लिस्ट जारी की है जिनमें दो राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।इनमें से विधायक भाई वीरेंद्र बिहार के राजद के मुख्य प्रवक्ता जबकि मनोज झा और नवल किशोर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए हैं।
