राजद ने जारी की अपने प्रवक्ताओं की सूची

तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना लौटने के बाद राजद फिर से होने वाले चुनाव की तैयारियों में सक्रिय दिखाई दे रही है। राजद ने नीतीश सरकार को घेरने के लिए 19 प्रवक्ताओं की एक नई टीम की लिस्ट जारी की है जिनमें दो राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।इनमें से विधायक भाई वीरेंद्र बिहार के राजद के मुख्य प्रवक्ता जबकि मनोज झा और नवल किशोर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए हैं।

प्रदेश स्तर पर स्लॉट वॉइस प्रवक्ताओं की सूची जारी कर के नाम बताए गए हैं जिनमें कई पुराने और कई नए नाम हैं। प्रवक्ता लिस्ट के स्लाॅट ए में शक्ति यादव, चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, प्रशांत मंडल, सारिका पासवान, एसएम अनवर हुसैन, बंटू सिंह, संजीव सहाय और एजाज अहमद के नाम है। यह सभी प्रवक्ता सातों दिन एक्टिव रहेंगे।

वही स्लाॅट बी में भाई वीरेंद्र, रामानुजन प्रसाद, एज्या यादव, सेवा यादव और स्लाॅट सी में कुमार सर्वजीत, अख्तरुल ईमान शाहीन, समीर महासेठ, रितु जायसवाल, आभा रानी और इकबाल मोहम्मद शमी शामिल है।

तेजस्वी यादव द्वारा प्रवक्ताओं के साथ की गई इस बैठक के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार को नीतिगत फैसलों पर पुरजोर तरीके से घेरा जाए और विरोधियों द्वारा किए गए सवाल का मजबूती से जवाब दें।

इसके साथ ही 5 जुलाई को राजद के स्थापना दिवस को भी भव्यता से मनाने का टास्क प्रवक्ताओं को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *