बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. दूसरे फेज की 94 सीटों वोट डाले जा रहे है. वहीँ तीसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार जारी है. सभी नेता चुनावी रैलियां करने में जुटे है. इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के अररिया में चुनावी रैली को सम्भोधित किया और तेजस्वी यादव और राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा.
Tag: #biharassembly
सुशील मोदी ने फिर तेजस्वी से पूछे यह तीन सवाल, पढ़ें
सुशील मोदी ने ट्वीट के माध्यम से पहले सवाल में पूछा,’जंगलराज के युवराज से सवाल -क्या यह सही नहीं है कि राबड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार लोकसेवा आयोग के दो अध्यक्षों (डा.रजिया तबस्सुम, डा.राम सिंहासन सिंह) और दो आयोग सदस्यों ( डा. देवनंदन शर्मा, डा. शिवबालक चौधरी ) को निगरानी जांच में भ्रष्टाचार का दोषी पाये जाने के बाद जेल जाना पड़ा था? क्या पूरा नियुक्ति तंत्र कदम-कदम पर घूसखोरी के दलदल में धँसा हुआ नहीं था?’
दूसरे चरण में तेजस्वी, तेजप्रताप, पुष्पम प्रिया और चंद्रिका राय जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, पढ़ें
दूसरे चरण की बात करें तो इस चरण में लालू के दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी समेत प्लुरल्स पार्टी चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी और चंद्रिका राय जैसे बड़े नामों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आपको बता दें कि तेजस्वी जहां राघोपुर से मैदान में हैं वही तेजप्रताप हसनपुर से ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा पुष्पम प्रिया चौधरी पटना की बांकीपुर सीट से और तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय परसा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार चुनाव: पप्पू यादव ने नितीश को बताया ‘साइलेंट किलर’, BJP-RJD पर लगाया गठजोड़ का आरोप
बिहार चुनाव में कल दूसरे चरण का मतदान होना है. मगर इससे ठीक पहले जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और RJD को आड़े हाथों लिया है. जहां एक ओर पप्पू यादव ने नितीश कुमार को साइलेंट किलर बताया है वहीँ उन्होंने दूसरी तरफ BJP-RJD पर गठजोड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है.
रैलियों में जुटी भीड़ पर बहस जारी, जदयू बोली- तेजस्वी भीड़ प्रबंधन कर रहे लेकिन वोट में बदलना मुश्किल
बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे दौर का प्रचार अब थम चुका है। अब दूसरे चरण में मंगलवार को मतदान होगा। इसके अलावा अब दलों और नेताओं का ध्यान तीसरे चरण की सीटों पर हैं। इन सब के बीच एक बहस यह भी है कि रैलियों में जुट रही भीड़ क्या वोट में तब्दील होगी? क्या भीड़ इस बात की परिचायक है कि सत्ता किसके हाथ होगी?
एक तरफ डबल इंजन की सरकार तो दूसरी तरफ डबल युवराज-छपरा में बोले पीएम मोदी,पढ़ें मुख्य बातें
बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। चुनावी शोर थमने से पहले आज का दिन बिहार में रैलियों का दिन है। आज बीजेपी और एनडीए के सबसे बड़े चेहरे पीएम नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां हैं। इस क्रम में पीएम की पहली रैली आज छपरा में हुई। पीएम ने इस दौरान जमकर विपक्ष अपर निशाना साधा और अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
बिहार और बंगाल में अब इस मुद्दे को उठाएगी बीजेपी, अब तक मिलता रहा है फायदा, जानें
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए हर दल ने अपनी तरफ से पूरी ताकत झोंक रखी है। तमाम मुद्दों के साथ निजी हमले भी किये जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप के साथ उपलब्धियों और नाकामियों की एक लंबी फेहरिस्त भी इसमें शामिल है। इसी क्रम में आज पीएम द्वारा गुजरात के केवड़िया में पुलवामा हमले के जिक्र के बाद अब एक बार फिर यह मुद्दा गरमाता दिख रहा है।
