शराबबंदी कर दो नंबर से शराब बेचने का कारोबार नीतीश जी कर रहे- चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। प्रचार का शोर रविवार को थम चुका है। हालांकि इसके बावजूद भी दलों के नेता सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। इसी क्रम में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर शराबबंदी को लेकर हमला बोला है।


चिराग ने शराबबंदी के मुद्दे पर सीएम नीतीश को घेरते हुए कहा,’बिहार में शराबबंदी कर दो नम्बर से शराब बेचने का कारोबार नीतीश जी करवा रहे है। 2024 में प्रधानमंत्री बनने की अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा के लिए शराबबंदी के तस्करों से पैसा लिया जाता है और बेकसूर लोगों को शराबबंदी कानून में फँसाया जाता है। क्यों पूर्ण शराबबंदी लागू नहीं है?’

चिराग ने अपने फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा,’बिहार प्रदेश में एक भी व्यक्ति नहीं बोल सकता कि शराबबंदी कानून लागू है। दिल्ली से जो मीडिया के साथी आए है वह सभी शराबबंदी की खिल्ली उड़ा रहे है।

लोक जनशक्ति पार्टी पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में है लेकिन शराबबंदी के नाम पर तस्करों द्वारा शराब बिकवाना ठीक नहीं है। इसकी जाँच भी अगली सरकार करेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *