निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के पंजीकरण के लिए सार्वजनिक सूचना समय अवधि में छूट दी

निर्वाचन आयोग ने उन राजनीतिक दलों के लिए नोटिस की अवधि 30 दिन से घटाकर 7 दिन करने की छूट दी है,

बीजेपी में शामिल हुईं श्रेयसी सिंह, इस सीट से हो सकती हैं उम्मीदवार, एलान कल

श्रेयसी सिंह ने आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें भूपेंद्र यादव ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने पहुंची। माना जा रहा है कि वह बाँका या अमरपुर विधानसभा से बीजेपी की प्रत्याशी हो सकती हैं।

बिहार चुनाव- बीजेपी के साथ लेकिन जदयू के खिलाफ चिराग, लोजपा की राहें हुई अलग

लोजपा बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश के दल जदयू के खिलाफ न सिर्फ उम्मीदवार उतारेगी बल्कि उनके खिलाफ वोट भी मांगेंगी। खास बात यह है कि बीजेपी जहां एक तरफ जदयू के साथ बनी रहेगी वहीँ दूसरी तरफ उसका केंद्र में लोजपा के साथ गठबंधन पहले की तरह जारी रहेगा।

बिहार चुनाव- उम्मीदवारों पर संशय के बीच पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 7 मंत्रियों की इज्जत दांव पर

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बक़द आज 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होना है।

चुनावी चूर्ण बाँटते नीतीश की तस्वीर शेयर कर बोले लालू, वर्चुअल-फर्चुअल नही एक्चुअल में बताओ..

लालू के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा गया कि 15 वर्षों में क्या-क्या काम किया दिखाओ, वर्चुअल-फ़र्चुअल नहीं ऐक्चूअल में बताओ? इसके साथ ही हैशटैग #Bihar rejectsnitish का भी प्रयोग किया गया।इसी ट्वीट के साथ नीतीश कुमार की एक तस्वीर कार्टून के रूप में साझा की गई। इस तस्वीर में लिखा गया नीतीश का प्रसिद्ध चुनावी चूर्ण।