विभिन्न देशों से उपलब्ध रिपोर्टों के आधार से यह माना जा सकता है कि अभी अनेक एसिम्पटोमेटिक (लक्षणविहीन) मामले हैं जिनका परीक्षण नहीं किया गया है। अतः, बीमारी का बोझ भीषण हो सकता है।
Tag: #ArvindKejriwal
कड़े नियमों के साथ दिल्ली में 9 सिंतबर से पब और बार में फिर से छलकेंगे जाम, उप राज्यपाल ने दी हरी झंडी
कोरोना महामारी के रोकधाम के बीच देश को धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी है. इसी प्रक्रिया के तहत दिल्ली में 9 सिंतबर से पब और बार फिर से खुल सकेंगे। जी हाँ, दिल्ली में मदिरा-पान करने वालों के लिए खुशखबरी है. पब और बार फिर से खोलने की दिल्ली सरकार की शिफारिश को दिल्ली के उप राज्यपाल ने मान लिया है. इन्हें 30 सितंबर तक ट्रायल के लिए खोला जाएगा.
कपिल मिश्रा का ट्वीट- दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन की पत्नी को आप देगी टिकट, जेल में मिलेंगी VVIP सुविधाएं
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट कर आज बड़ा दावा किया है। इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दी है। कपिल ने आज किये अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि दिल्ली दंगों के आरोपी और आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन की पत्नी को आम आदमी पार्टी टिकट देगी। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि ताहिर हुसैन को जेल में वीवीआइपी सुविधाएं भी दी जाएंगी और केजरीवाल सरकार राजद्रोह की फ़ाइल भी आगे नही बढ़ने देगी। उन्होंने आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के बारे में लिखा कि अंकित शर्मा के हत्यारों से मिला अमानतुल्लाह खान। कपिल ने इस ट्वीट के साथ एक खबर का लिंक भी शेयर किया है।
दिल्ली में धरा गया ISIS का आतंकी, विस्फोटक बरामद, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद ISIS के एक खतरनाक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी देर रात तब हुई जब आतंकी जब धौलाकुआं से करोल बाग की ओर जा रहा था, तभी इसे धर दबोचा गया. आतंकवादी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले यूसुफ खान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से भरी मात्रा में विस्फोटक भी बरादम किया है.
